मैनपुरी(सुवि)अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दि. 06.01.2026 को जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा किया गया, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील) में सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा, प्रत्येक पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्र) एवं मतदेय स्थलों पर सम्बन्धित पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है। उन्होने कलैक्ट्रेट सभागार में नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन के उपरांत राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रतियां उपलब्ध कराते हुये कहा कि यदि इस सम्बन्ध में किसी को कोई आपत्ति हो तो दि. 06 फरवरी तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामलता आनन्द ने बताया कि उक्त स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची जन-सामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी। उन्होने जन-सामान्य को सूचित किया है कि वह आलेख्य प्रकाशन दिवस दि. 06.01.2026 को प्रकाशित होने वाले वाली आलेख्य मतदाता सूची का अवलोकन उक्त स्थलों पर कर सकते हैं। उन्होने बताया कि दावे और आपत्तियां दि. 06 जनवरी से दि. 06 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जायेंगी, प्राप्त दावे, आपत्ति का निस्तारण दि. 27.02.2026 तक किये जाने हेतु आयोग द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गयी है।
उन्होने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की उपरोक्त अवधि के दौरान यदि कोई मतदाता 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल 2026, 01 जुलाई 2026 व 01 अक्टूबर 2026 को अर्ह हो रहे हैं, तो ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 (अनुलग्नक-प्ट) भरकर सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास अग्रिम रूप से जमा कर सकते है तथा निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने, मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने, निवास परिवर्तन हो जाने के संबंध में फार्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन इत्यादि के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आयोग के ऐप म्ब्प्छम्ज् मोबाइल एप एवं वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्अवजमते.मबपण्हवअण्पद के माध्यम से भी फार्म-6 व फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है।



