जिला बेसिक शिक्षा विभाग में मनमानी अपने चरम पर है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अभय चौधरी जी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापकों के समायोजन के नाम पर विभाग द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है।जिला सह- संयोजक हरेंद्र सिंह बैस  ने बताया कि शिक्षकों का उत्पीड़न लगातार जारी है शिक्षकों को बिना बताए सूचना जारी कर शिक्षकों को आनन-फानन में यू डाइस बदलकर एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में समायोजित कर सुदूर ब्लॉकों में भेजा जा रहा है जिससे शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है।ब्लॉक अध्यक्ष जुगिल किशोर यादव ने कहा कि पूर्व में बताया गया था कि सरप्लस शिक्षकों का समायोजन उसी न्याय पंचायत के एकल विद्यालय में भेजा जाएगा लेकिन उसके बजाय दूरस्थ न्याय पंचायत एवं अन्य ब्लॉकों में स्थानांतरित करना नियम विरुद्ध है।ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव  ने बताया कि पात्र शिक्षकों को स्थानांतरित न करके अपात्र का कर दिया है जिससे शिक्षकों में गहरा आक्रोश है ब्लॉक मंत्री बरनाहल राहुल गुप्ता  ने कहा कि बिना सूची जारी करना नियम विरुद्ध है।इस अवसर पर रंजीत यादव,धर्मेंद्र कुमार,अंकुर यादव,देवेंद्र कुमार,राधारमण शाक्य,अभिषेक दीक्षित,पवन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।