

आज डॉ0 किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री एकेडमी में नए सत्र 2022-23 से एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन के नये बैच के चयन की प्रक्रिया का फाइनल चरण पूर्ण हुआ। इस दौरान एन.सी.सी. अधिकारियों की देखरेख में फिजिकल, मेडिकल लिखित परीक्षा से छात्र-छात्राओं का चयन कैडेट्स के रूप में किया गया। बुधवार को सूबेदार मेजर प्रकाश चन्द्र की देखरेख में बटालियन बीएचएम सुरेन्द्र सिंह, एचएवी आकाश रजौली, बटालियन से आए हुये अधिकारियों तथा ।प्रदीप यादव के सहयोग से फाइनल चरण की चयन प्रक्रिया पूर्ण हुई। जो विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं उन्हें अभी चयन प्रक्रिया के फाइनल मेरिट लिस्ट से गुजरना होगा। विद्यालय में जूनियर डिवीजन एन.सी.सी. का पांचवा सत्र शुरू होने जा रहा है। तथा सीनियर डिवीजन का तीसरा सत्र शुरू होगा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ अशोक यादव, वाइस प्रेसीडेंट डॉ0 किरन सौजिया सहित प्रबंध निदेशक श्री देवकी नंदन खारिया, एजूकेशनल डायरेक्टर डॉ0 प्रशान्त, प्रधानाचार्य गौरी एस, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने देश के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



