फिल्मों से गायब होता शास्त्रीय संगीत

मैनपुरी 22 मई, 2022-जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार निर्देशित किया गया है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ समय से उपस्थित हो, सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध रहें, एंबुलेंस 102, 108 के संचालन पर निगरानी की जाए, जरूरतमंद व्यक्ति तक एंबुलेंस निर्धारित समय में पहुंचे, एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहें, सभी उपकरण चालू दशा में रहे, बावजूद इसके कुछ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरते जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारियों के माध्यम से जनपद के कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया। उप जिलाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान 05 चिकित्सक, चिकित्साधिकारी एवं 02 फार्मेसिस्ट अनुपस्थित पाये गए सभी अनुपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि गत दिवस उप जिलाधिकारी कुरावली द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर के निरीक्षण के दौरान फार्मेसिस्ट पंकज को, उप जिलाधिकारी करहल द्वारा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुरा के निरीक्षण के दौरान फार्मेसिस्ट दिनेश कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. मंद्रिका यादव को, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ा महान के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. अपराजिता यादव को, उप जिलाधिकारी घिरोर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजहांपुर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार को, उप जिलाधिकारी भोगांव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. सबा खातून को, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलौसा के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज कुमार को स्वास्थ्य केंद्र से अनुपस्थित पाया गया है।
उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी के निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर प्रातः 10 बजे बंद पाया गया, गोपालपुर में तैनात फार्मासिस्ट पंकज उपस्थित नहीं मिले, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुरा पर तैनात फार्मासिस्ट दिनेश कुमार, चिकित्साधिकारी महिला डॉ. मंद्रिका यादव अनुपस्थित पाई गई, निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का निरीक्षण करने पर पाया कि महिला चिकित्सा अधिकारी की ड्यूटी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रत्येक रविवार व गुरुवार को मेडिकोलीगल पोस्टमार्टम हेतु ड्यूटी लगाई गई है लेकिन शुक्रवार को ड्यूटी से नदारद पाई गयीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजहांपुर पर चिकित्सक के पद पर तैनात डॉ. आशुतोष कुमार विगत कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव पर तैनात चिकित्सक डॉ. सबा खातून को निरीक्षण के दौरान मातृत्व अवकाश पर बताया गया लेकिन अवकाश संबंधी कोई प्रार्थना पत्र निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नहीं किया गया, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलौसा पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार दि. 14 अप्रैल से अनुपस्थित चल रहे हैं, निरीक्षण के समय उपस्थित चौकीदार ने बताया कि चिकित्सक अवकाश पर हैं लेकिन उनका भी अवकाश प्रार्थना पत्र निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नहीं किया गया जिसके फलस्वरुप अनुपस्थित कर्मिकों को पदीय दायित्व एवं कर्तव्यों के निर्वहन में रुचि न लेने, शासन, उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के संबंध में संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर संबंधितों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।