डा0 किरन सौजिया सी0 से0 एजू0 एकेडमी में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रभु ईशू की जयंती को अत्यंत हर्षोल्लास से साथ मनाया गया।

आज विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या मैरी गेदेला व विद्यालय मैनेजर विद्यांशु सौजिया उपस्थित रहे। जिसमें बच्चे सेन्टा क्लाॅज के वेश में थे वे लाल रंग की निर्धारित वेश भूषा पहने थे। विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा प्रभु ईशु के जीवन चरित्र के विषय पर भी प्रकाश डाला। इस समय विद्यालय में कई क्रिसमस ट्री भी सजाये गये जिन पर भाँति-भाँति के खिलौने सुसज्जित हो रहे थे। पूरा माहौल एक दम ईसामसीह के जीवन से ओत-प्रोत लग रहा था। उप प्रधानाचार्या मैरी गेदेला ने भी प्रभु ईशू के जीवन की घटनाएँ बच्चों के समक्ष प्रस्तुत कीं जिससे बच्चों के अन्दर भी जिज्ञासा उत्पन्न हुई और उप प्रधानचार्या ने बच्चों की जिज्ञासा को समझते हुए सारे वृतान्त पूर्ण रूप में समझा कर उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया।

अन्त में विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम की अत्यंत सराहना की और जिन बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा जिन अध्यापकों ने परोक्ष तथा प्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम को मनाने में सहयोग किया, सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, उप-प्रधानाचार्या मैरी गेदेला, विद्यालय मैनेजर विद्यांशु सौजिया, अध्यापक डा0 नेम कुमार, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।