
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई घिरोर का पुनर्गठन शुक्रवार बीआरसी घिरोर पर आयोजित शिक्षकों की खुली बैठक के मध्य कराया गया प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी एवं सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में पर्यवेक्षक रामखिलाड़ी यादव और धर्मेंद्र सिंह, जुगुल किशोर,राहुल, नयन यादव ,द्वारा सर्वसम्मति से आत्मोज (पम्मी) यादव को ब्लॉक अध्यक्ष एवं रजत चौहान को ब्लॉक मंत्री निर्वाचित किया गया। देशदीपक यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश को कोषाध्यक्ष, अंकित दीक्षित को ब्लॉक ऑडिटर , अभिषेक दीक्षित को संयुक्त मंत्री , सुभाष यादव अकाउंटेंट घोषित किया गया इस मौके पर जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले के अंतिम शिक्षक तक न्याय पहुंचाना एवं जिले को शैक्षिक समस्या विहीन बनाने का है सहसंयोजक हरेंद्र बैस ने कहा की नव निर्मित कार्यकारिणी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से शिक्षक हित के लिए कार्य करेगी नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष जुगुल किशोर ने कहा वह संगठन की गाइडलाइन का पालन कर शिक्षकों के हित में समर्पित रहेंगे उन्होंने कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका की समस्या को वह खुद की समस्या मानकर प्रमुखता से निस्तारित कराएंगे ब्लॉक मंत्री रजत ने कहा कि अपने संघर्ष के माध्यम से वह संगठन को नए आयाम तक ले जाएंगे। ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर कृष्ण मोहन,अनुराग यादव,ब्रजेश यादव संगठन मंत्री के पद पर आलोक, विवेक यादव, राहुल यादव,ब्रजमोहन प्रचार मंत्री के पद पर अविनाश द्विवेदी, श्रीकृष्ण सक्सेना, राममोहन, मयंक मिश्रा ब्लॉक संरक्षक की भूमिका में जितेंद्र वीर सिंह चौहान को चुना गया है। इस अवसर पर सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।



