मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला सैनिक एवं पुनर्वास कार्यालय में भूत-पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा की भूत-पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान सर्वाेच्च प्राथमिकता पर कराया जाएगा। सैनिकों की समस्याएं सुनने के दौरान जब ग्राम औड़ेन्य पड़रिया नि. एक्समैन शिवदीन ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसके पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार विकास खंड कार्यालय से सम्पर्क कर चुका हूॅ लेकिन अभी तक पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिस पर उन्होने खंड विकास अधिकारी सदर को शिकायती पत्र पृष्ठाकिंत कर निर्देशित किया कि सक्षम स्तर से औपाचारिकताएं पूर्ण कराकर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराना सुनिश्चित करें।
सेवानिवृत्त स.ले. अधन सिंह चौहान ने गत् दिवस घर में हुयी चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही कराये जाने, हुसैनपुर नि. भूतपूर्व सैनिक श्रीपाल सिंह ने भूमि पर किये जा रहे अनाधिकृत कब्जे को रूकवाने, फोरमैन ऑफ सिंग्नल्स सूबेदार दिनेश चन्द्र ने गाटा संख्या-99 का अधिग्रहण नेशनल हाईवे-91 हेतु किये जाने के बावजूद मुआवजा सर्किल रेट के अनुसार न दिये जाने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिस पर उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निदान करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आर.के. शर्मा के अलावा सेवानिवृत्त ले. कर्नल सुरेश चन्द्र यादव, कैप्टन सुरेश, सेवानिवृत्त बृजेश पाठक, नरेन्द्र सिंह, अंगद सिंह, राम लडै़ते, सुजान सिंह आदि उपस्थित रहे।



