अधिकारी आमजन की समस्याओं का करंे त्वरित निदान, अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यशाली से आमजन को मिले राहत -जयवीर सिंह।
मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिन पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं, उन्हें इम्पैनल्ड चिकित्सालयों में निःशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं, किसी भी गोल्डन कार्ड धारक को स्वास्थ्य सेवाएं पाने में किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना न करना पड़े, जो इम्पैनल्ड चिकित्सालय गोल्डन कार्ड धारकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में लापरवाही बरते उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए, जिन पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनने से शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता पर बनवाया जाये ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि अमल दरामद में किसी भी स्तर पर विलम्ब न हो, नाम दुरूस्तीकरण की शिकायतांे का त्वरित निदान किया जाये, सम्बन्धित व्यक्ति से साक्ष्य प्राप्त कर नाम संशोधन की कार्यवाही की जाये।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि अविवादित फौती प्राथमिकता पर दर्ज की जायें, भूमि पर अनाधिकृत कब्जों के प्रति राजस्व, पुलिस अधिकारी संवेदनशील रहकर कार्य करें, किसी भी दबंग द्वारा किसी कमजोर व्यक्ति की भूमि पर जबरन कब्जा न किया जाये, असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय करने में किसी भी स्तर पर विलम्ब न हो। उन्होने कहा कि जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मिले, पात्रों के चयन में मानकों का पूरा ध्यान रखा जायें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर कहीं भी अनाधिकृत कब्जे न रहें, जहां भी सार्वजनिक भूमि, चकमार्गों पर अनाधिकृत कब्जे है, उन्हें तत्काल हटवाया जाए यदि किसी के द्वारा पैमाइश के उपरांत पुनः कब्जा किया जाए तो उसके विरुद्ध भू-माफिया अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाए।
आज जन-सुनवाई के दौरान ग्राम मिढ़ौली नि. दीपक कुमार ने नौकरी लगवाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् सन्तोष कुमार द्वारा रू. 06 लाख की राशि धोखाधड़ी से लिये जाने, ग्राम वरिहा नि. मीना देवी ने भूमि खाता संख्या-2627 पर दबंगों द्वारा खड़ी फसल को नष्ट कर जबरन कब्जा करने, मोहल्ला सोतियाना नि. विद्या देवी ने गाटा संख्या-2962 के प्लाट पर दबंगों द्वारा जबरन टिन डालकर कब्जा किये जाने, लेखराजपुर नि. राहुल कश्यप ने पैतृक भूमि पर दबंग ग्राम प्रधान द्वारा जबरिया कब्जा किये जाने, ग्राम परोंख नि. सुनील सिंह ने दाखिल खारिज कराये जाने, ग्राम विक्कापुर नि. राम प्रकाश ने अमल दरामद कराये जाने, ग्राम भगवंतपुर मधन नि. संतोष कुमार, अवधनगर नि. अखिलेश पाण्डेय ने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
जन-सुनवाई के दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, उदय चौहान, लालू जादौन, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा के अलावा उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, विकास विभाग से नीरज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।



