
मैनपुरी (सूवि) उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एंव उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र मोहम्मद सऊद ने बताया कि एक जनपद-एक उत्पाद प्रशिक्षण एंव टूल किट योजनान्तर्गत जनपद का चयनित उत्पाद तारकशी हस्तशिल्प एंव सह उत्पाद वस्त्र सिलाई एंव कढाई (जरी जरदोैजी) में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 19 अपै्रल तक ऑन-लायन पोर्टल पर आवेदित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण हेतु चयन गठित चयन समिति की बैठक में साक्षात्कार के माध्यम से किये जाने हेतु बैठकें आयोजित की जा रही है। उन्होने बताया कि दि. 22 अपै्रल, 23 अपै्रल, 25 अपै्रल एवं 26 अपै्रल को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में बैठक आयोजित होंगी। उन्होने योजनान्तर्गत दि. 19 अपै्रल तक ऑन-लायन पोर्टल पर आवेदित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि साक्षातकार हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यालय जिला उद्योग एंव उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में आवेदन पत्र के साथ अपलोड किये गये प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित हों एंव विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यशील दिवस में कार्यालय के हैल्प डैस्क कक्ष में सम्पर्क कर सकते है।


