मैनपुरी:डॉ. किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, के बच्चों द्वारा लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ के तहत एक मैराथन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को SHO महिला थाना मैनपुरी हेमलता सिंह, विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया ने फीता काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश में एकता अखंडता और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाना रहा।
छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता का संदेश दिया। नारे लगाते हुए उन्होंने आमजन को जागरूक किया।
इस अवसर पर SHO महिला थाना मैनपुरी हेमलता सिंह ने कहा कि ‘‘सरदार पटेन ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।’’
विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया ने कहा कि ‘‘सरदार पटेल भारतीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे। आज का यह आयोजन हमें यह संदेश देता है कि देश की तरक्की तभी संभव है जब हम सब एकजुट रहें और उनके आदर्शों पर चलें।’’
इस अवसर पर SHO महिला थाना मैनपुरी हेमलता सिंह, विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यालय मैनेजर विद्यांशु सौजिया, एवं समस्त कोतवाली फोर्स व उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पाॅल, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।



