मैनपुरी(सुवि)केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार द्वारा 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक मनाए जा रहे “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” थीम पर सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में ग्राम पंचायत तारापुर में सतर्कता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से अग्रणी जिला प्रबंधक रामचन्द्र साहा द्वारा ग्रामवासियों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था, कैंप में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा ग्रामवासियों को सतर्कता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया, रिश्वतखोरी एवं अनियमितताओं के विरुद्ध सजग रहने की अपील की गई, शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी दी गई ताकि लोग अपनी समस्याएँ उचित स्तर पर दर्ज करा सकें, नैतिक मूल्यों, ईमानदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि यह जीवन का हिस्सा बनें, ग्रामवासियों ने भी भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

कैम्प में नाबार्ड से जिला विकास प्रबंधक मितेश यादव एवं क्रिसिल फाउंडेशन से जिला प्रबंधक रितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.