मैनपुरी(सुवि)थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना दन्नाहार में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सम्मुख जब उधन्ना नि. करन सिंह यादव ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गाटा संख्या-1486, 3559 पर गांव के दबंग अजंट सिंह ने अनाधिकृत कब्जे की नियत से मेढ़ तोड़ दी है, जिस पर उन्होने क्षेत्रीय लेखपाल से कहा कि पुलिस के साथ मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश करें यदि किसी के द्वारा अनाधिकृत कब्जा किया गया हो तो उसे तत्काल हटवाया जाये, सिरौलिया नि. सत्यभान सिंह द्वारा अनाधिकृत कब्जे की शिकायत पर उन्होने मौके से ही तहसीलदार को सिरौलिया भेज शिकायत की जांच कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि थाना दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि पर अवैध कब्जों की प्राप्त हो रही है, राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करें, किसी भी दशा में कहीं भी सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न रहे। उन्होने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों की भूमि पर कोई दबंग काबिज न रहे, जिनके द्वारा गरीब, कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का शोषण किया जाए उनके विरुद्ध 151 में पाबंदी की कार्यवाही की जाए।

श्री सिंह ने जन-शिकायतें सुनने के दौरान जब क्षेत्रीय लेखपालों के बारे में जानकारी की तो बताया कि ग्राम उधन्ना के लेखपाल गौरव गुप्ता, ग्राम चिरौलिया की दीक्षा बौद्ध, ग्राम कल्होर के लेखपाल राजेश यादव थाना समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हुये, कुछ समय पश्चात लेखपाल राजेश यादव समाधान दिवस पहुंचे, उनके द्वारा बताया गया कि उनका कुछ क्षेत्र थाना घिरोर में लगता है, जिस कारण वह थाना घिरोर में उपस्थित थे, जिस पर उन्होने तहसीलदार सदर सहित अन्य सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन लेखपालों के ग्राम 02 थाना क्षेत्रों में हैं, उनका रोस्टर बनाया जाये ताकि जानकारी रहे कि कौन लेखपाल किस थाने में मौजूद रहेगा। उन्होने कहा कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों पर थाने से ही राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाय और यथासम्भव उसी दिन समस्या का निदान किया जाये ताकि फरियादी को तत्काल राहत मिले और आमजन के बीच संदेश पहुंचे कि शासन-प्रशासन उनकी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण के प्रति संवेदनशील है।

थाना दन्नाहार में जन-शिकायतें सुनने के दौरान कल्होर नि. महेन्द्र पाल ने पड़ोसी अनिल कुमार द्वारा प्रताड़ित किये जाने, नगला मढ़ा नि. जंगबहादुर ने गाटा संख्या-1298 पर सिंचाई हेतु बोरिंग है, जिस पर सुरेश सिंह, अनिल, दीपक आदि जबरिया कब्जा करने, मेढ़ पर लगे पेड़ काटने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिस पर उन्होने थानाध्यक्ष दन्नाहार को आज ही पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर उक्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, थानाध्यक्ष दन्नाहार के अलावा अनुज कुमार, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

3 COMMENTS

Comments are closed.