मैनपुरी(सुवि)फसल की पैदावार का ऑकलन करने के लिए शासन के निर्देशानुसार रैण्डमतौर पर खेत का चयन कर क्रॉप कटिंग कराकर उपज का ऑकलन कराया जाता है, इसी क्रम मे आज तहसील सदर के ग्राम संसारपुर में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गाटा संख्या 79, क्षेत्रफल 0.069 हे. के स्वामी कृषक अनुज कुमार के खेत में खड़ी धान की फसल की क्रॉप कटिंग अपनी देख-रेख में करायी, निर्धारित त्रिभुजाकार प्लॉट 43.3 वर्ग मीटर में धान की उपज 17.460 किलोग्राम प्राप्त हुई, इस प्रकार प्रति हेक्टेयर औसत धान उत्पादन लगभग 40 क्विंटल पाया गया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगों से क्रॉप कटिंग के बारें मे विस्तृत जानकारी करते हुए निर्देशित किया कि सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये जायें ताकि फसलों की सही उत्पादकता की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होने ग्राम के अन्य खेतों का भी जायजा लिया और ग्रामीणो से सीधे संवाद कर धान उत्पादन के बारे मे पूछा।
इस दौरान नायब तहसीलदार शौर्य वर्धन राठौर, राजस्व निरीक्षक बृजेश राठौर, क्षेत्रीय लेखपाल श्याम कुमार गुप्ता, अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।



