डॉ.किरन सौजिया सी0से0एजू0एकेडमी, अशोक नगर, कुरावली रोड, मैनपुरी में दीपावली के शुभ अवसर पर आज रंग-बिरंगी ‘दीया मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर दीपों, रंगों और सृजनात्मकता से जगमगा उठा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और मनोयोग से सुंदर-सुंदर दीयों को सजा कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया और विभिन्न रंगों, मोतियों, शीशों, ग्लिटर व परंपरागत डिजाइनों से मिट्टी के दीयों को आकर्षक रूप प्रदान किया। बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता देखते ही बन रही थी।
निर्णायक मंडल ने सृजनशीलता, सजावट और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
विंग इन्चार्ज जूनियर विभाग कहकशा, प्राइमरी इन्चार्ज व उप प्रधानाचार्या एम0 हरिनी पाॅल व प्री-प्राइमरी इन्चार्ज प्रगति यादव के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई इस प्रतियोगिता में जजों को भी नियुक्त किया था जिन्होंने छात्रों द्वारा बनाये गये दीयों का मूल्यांकन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 में प्रथम स्थान कक्षा-6क् की अक्षता, द्वितीय 6ठ की खुशी वर्मा, तृतीय 6। की काजल, कक्षा 7 में प्रथम स्थान कक्षा- 7ठ की साम्भवी, द्वितीय 7ठ की अदिति, तृतीय 7ठ की असिन एवं कक्षा 8 में प्रथम स्थान कक्षा-8क् के सोहम कश्यप, द्वितीय 8। के अंश, तृतीय 8। के निहाल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा- ‘‘दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि यह आत्मविश्वास, सृजनशीलता और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। बच्चों ने जिस लगन और कलात्मकता से दीये सजाए हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और परंपरा से गहराई से जुड़ी हुई है। हर दीया हमें यह संदेश देता है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा हो, एक छोटी सी रोशनी भी बदलाव ला सकती है।’’
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण के अनुकूल पारंपरिक वस्तुओं के प्रयोग के लिए भी प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया ने सभी छात्रों को आगामी पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस मौके पर चेयरमैन डा0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया, विद्यालय मैनेजर विद्यांशु सौजिया, उप प्रधानाचार्या एम0 हरिनी पाॅल, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार, अध्यापक डा0 नेम कुमार सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थिति रहे।



