मैनपुरी(सुवि)जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र के तत्वाधान में लाइफ चेन्जिंग जैनीजा एन.जी.ओ. एवं क्षय रोग विभाग की ओर से निःक्षय दिवस पर पोषण पोटली वितरित की गयीं। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने शिविर में उपस्थित क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित करते हुये निःक्षय मित्र के विषय में कहा कि मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन की इस मुहिम में हम सबको जागरुक होना चाहिए तथा समाज में ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को जो क्षय रोग से पीडित हो सकते है उनकी जाँच तथा उपचार पर लाना चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा क्षय रोगियों को शासन द्वारा प्राप्त लाभों तथा परिवार के प्रत्येक व्यक्ति का एक्स-रे जांच आवश्यक है तथा टी.पी.टी. के माध्यम से क्षय रोग को रोका जा सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा० आशुतोष ने माह में बनाये गये निःक्षय मित्रों तथा जनपद में उपचार ले रहे क्षय रोगियों के सम्बन्ध में अवगत कराया, शासन द्वारा शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी रविन्द्र गौर ने किया, इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह, चिकित्साधिकारी डा. गौरव अग्रवाल, डीपीसी मोनिका यादव, डीपीपीएमसी यादवेन्द्र प्रताप सिंह, डीपीटीसी विकास चन्द्र गुप्ता, रिषभ सक्सेना, उरयवीर सिंह, शशी यादव, अमित चौहान, अवनीश यादव, अमन यादव पूनम यादव, राहुल बाबू, नितिन भदौरिया, राजेश भारद्वाज, सनिल मिश्रा, अंकुर मिश्रा, जितेन्द्र राजपूत, राजेश राजपूत, प्रिया यादव, मनोज कुमार, मोहित दुबे, आदि उपस्थित रहे।



