मैनपुरी(सुवि)ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-सुनवाई के दौरान जब उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के सम्मुख ललूपुरा नि. रूचि ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसके पति की मृत्यु केंसर से पीड़ित होने के फलस्वरूप हो चुकी है, उसके पास न तो रहने के लिए मकान है और नाहीं दोनों बेटियों के भरण-पोषण के लिए कोई साधन है, शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटियों हेतु संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर उन्होने मौके पर उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी से कहा कि तत्काल प्रार्थिनी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, निराश्रित महिला पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें साथ ही दोनांे बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में लाभान्वित कराया जाये। उन्होने जन-सुनवाई के दौरान कहा कि यदि किसी के द्वारा महिला को परेशान, उत्पीड़न किया जाये या वह वह घरेलू हिंसा से पीड़ित हो तो वह तत्काल महिला पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराये, महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

IMG 20251015 WA0018

सदस्य महिला आयोग ने द्वितीय सत्र में रॉयल पैलेस में मिशन शक्ति के अन्तर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वाधान में 03 दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियांे का पोषण भी-पढ़ाई भी कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा के साथ उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर बेहद संवेदनशील है, महिलाओं की समस्याओं के निदान के लिए मिशन शक्ति-5.0 अभियान पूरे प्रदेश में संचालित है, जिसके अन्तर्गत ग्रामीण स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन महिला सशक्तीकरण, संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित हैं। उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी महिला का शोषण न हो, पीड़ित महिला अपनी समस्या बताने में संकोच न करें, इसके लिए प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प-डेस्क की स्थापना की गई है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए निरतंर प्रयासरत् है, महिलाओं के सर्वागींण विकास, आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित तमाम योजनाओं में महिलाओं को केन्द्र बिन्दु रखा गया है।

 

पोषण पंचायत कार्यक्रम में मोटापे की समस्या का समाधान, वोकल फॉर लोकल, प्रारंभिक बाल्यावस्था, देखभाल, शिक्षा और पोषण, कन्वर्जेंस एवं डिजिटलीकरण, शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं, परूष सहभागिता, महिलाओं, किशोरियों और बच्चों पर ध्यान केन्द्रित करते हुये जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं और आउटरीच कार्यक्रम, स्थानीय स्तर के अभियानों, आंगनबाड़ी और सामुदायिक बातचीत के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, पोषण प्रथाओं को बढ़ावा देने, लिंग संतुलित वकालत के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करके और पोषण एवं स्वास्थ्य परिणामों के लिए परिवारों के भीतर साझा जिम्मेदारी को बढ़ावा देने, कुपोषित महिलाओं, बच्चांे के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं पोषण अभियान के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी।

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा, वन स्टॉप सेंटर प्रबन्धक कामिनी यादव, काउसंलर स्वाती सिंह, निरीक्षक, प्र. महिला सहायता प्रकोष्ठ सविता सेंगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।