
मैनपुरी(सूवि)मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विकास खंड स्तरीय स्वस्थ्य मेलें के आयोजन के सम्बन्ध में अन्तर्विभागीय अधिकारियों, के साथ माइक्रोप्लान पर चर्चा करते हुये कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों में दि. 18 अपै्रल से 23 अपै्रल के मध्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा, ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों के आयोजन हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा साथ ही अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये विभाग से सम्बन्धित सेवाओं को उपलब्ध कराते हुऐ जनसमुदाय को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सम्बन्धित विभिन्न सेवाओं यथा मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित सेवाएं प्रदान करना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना, मेलों में उपस्थित लोगों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनाने की सुविधा देना, स्वस्थ्य रहने के लिए उच्चतम स्वास्थ्य एवं उचित व्यवहार अपनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करना, रोगों की शीघ्र पहचान हेतु स्क्रीनिंग, परीक्षण, औषधि एवं जांच सुविधा के साथ आवश्यकतानुसार सम्बन्धित विशेषज्ञ से टेली कंसलटेंसी प्रदान करना, सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना।
सीएमओ ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन दि. 18 अपै्रल से 23 अप्रैल 2022 के मध्य प्रत्येक ब्लॉक में स्थित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाई पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा, ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले के आयोजन हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी गयी है, इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन एवं अनुश्रवण हेतु ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक समिति बनायी गयी है, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा उक्त समिति में समन्वयक के रूप में कार्य किया जायेगा साथ ही अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी द्वारा भी समिति के सदस्य के रूप में सहयोग किया जायेगा। उन्होने बताया कि मेले के आयोजन की व्यवस्था ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया जायेगा, स्टॉल आदि लगाये जाने हेतु पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की जायेगी, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागांे द्वारा विषयगत अस्थाई स्टॉल लगायी जायेंगी, स्टॉल की साज-सज्जा, तोरण द्वार, गुब्बारे, फूल, रंगोली आदि के द्वारा किया जायेगा, मेला आयोजन स्थल, तिथि, समय, मिलने वाली सेवाओं का प्रचार-प्रसार आयोजन से पूर्व किया जायेगा, मेला स्थल पर रजिस्टेªशन काउंटर स्थापित किये जायेंगे, जहां पर आंगतुकों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु व्यापक आईईसी सामग्रियों का उपयोग किया जायेगा, आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी, पेयजल आदि की व्यवस्था, आयोजन पर टेण्ट, एलईडी टीवी, माइक, साउण्ड सिस्टम, बिजली, जनरेटर, पंखा, कुर्सी, मेज, सेनेटाइजर आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी, मेले में सेवा प्राप्त करने वालें लोगों की निजता का ध्यान रखते हुए उनकी जांच हेतु अलग से जांच कक्ष की व्यवस्था की जायेगी, सेवाओं के अनुरूप आवश्यक निदान एवं औषधियों की व्यवस्था की जायेगी, मेले में सेवा प्रदान करने हेतु चिकित्सकों, विशेषज्ञों, पैरामेडिकल स्टॉफ, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, ए.एन.एम., आशा की तैनाती निर्धारित की जायेगी।
श्री सिंह ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 03-04 स्टॉल लगाकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, संचारी एवं गैर संचारी रोग सम्बन्धी सेवाएं प्रदान की जायेंगी इसके अतिरिक्त नेत्र, बधिरता एवं ओरल हेल्थ सम्बन्धी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया जायेगा। उन्होने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ फूड सेफ्टी द्वारा मेले में स्टॉल लगाकर फूड सेफ्टी आफिसर के माध्यम से ईट राइट मूवमेंट के अन्तर्गत खाद्य पदार्थाें की शुद्धता की जांच के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी एवं मोबाइल वैन के माध्यम से फूड टेस्टिंग के सम्बन्ध में जागरूक किया जायेगा, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेल गतिविधियों का संचालन, युवक, महिला मंगल दलों के 2020-21 में गठित सदस्यों को खेल किट वितरित की जायेगी, आयुष विभाग द्वारा मेले में एक स्टॉल लगाकर लोगों को आयुष-हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, योग, औषधियां पौधे आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी साथ ही लोगों को घरेलू पद्धति से उपचार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जायेगी, शिक्षा विभाग द्वारा माइक्रोप्लान के अनुसार छात्रों को मेले के आयोजन एवं प्रदान की जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया जायेगा, सूचना विभाग द्वारा आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेलों का पिंट, इलैक्ट्रोनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर पोषण अभियान, टेक होम राशन, कुपोषण आदि के सम्बन्धस में जानकारी दी जायेगी, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग द्वार स्टॉल के माध्यम से सरकारी की विभिन्न योयाजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जागरूक किया जायेगा तथ स्थल पर पेयजल आदि की व्यवस्था विभाग द्वारा की जायेगी, विकलांग कल्याण विभाग द्वारा मेले में विकलांगता की जांच एवं प्रमाण पत्र वितरण हेतु स्टॉल लगायी जायेंगी, आयुष्मान भारत-साचीज द्वारा स्टॉल लगाकर गोल्डन कार्ड तथा प्रदेश सरकार द्वारा समस्त कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना के सम्बन्ध में अवगत कराया जायेगा। स्वास्थ्य मेले हेतु आई.ई.सी. स्वास्थ्य मेले के आयोजन हेतु बैनर, पोस्टर, पम्पलेट आदि हेतु प्रोटाटाइप पृथक से प्रेषित किया जायेगा।
सीएमओ ने बताया कि दि. 18 अपै्रल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुचेला पर, दि. 19 अपै्रल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करहल, बेवर पर, दि. 20 अपै्रल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोगांव, जागीर पर, दि. 21 अपै्रल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरनाहल पर, दि. 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घिरोर पर एवं दि. 23 अपै्रल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किशनी, कुरावली पर सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारियों के संयोजकत्व में स्वास्थ्य मेलों का अयोजन किया जायेगा।
बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविन्द्र गौर, यूनीसैफ से संजीव पांडेय, डा. पपेन्द्र कुमार प्रभारी चिकित्साधिकारी कुचेला, एस.जेड.ए. जैदी जिला मलेरिया अधिकारी, डा. प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।



