मैनपुरी:मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन मैनपुरी नगरे के आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी के खेल परिसर में सम्पन्न हुआआदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी के खेल परिसर में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन डा0 अशोक कुमार मैनेजिंग डायरेक्टर आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज एवं डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, मैनपुरी द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के सभी समूहों के बालक/बालिकाओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
अन्डर-14 बालिका- विजेता मैनपुरी उपविजेता-मैनपुरी
अन्डर-17 बालिका संयुक्त विजेता- आगरा एवं मथुरा
अन्डर-19 बालिका संयुक्त विजेता- मैनपुरी एवं मथुरा
अन्डर- 14 बालक- आगरा- फिरोजाबाद संयुक्त विजेता
अन्डर- 17 बालक- मैनपुरी- आगरा संयुक्त विजेता
अन्डर- 19 बालक- आगरा- मथुरा संयुक्त विजेता
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लालजी धूरिया, राजकुमार, उमेश, सुनील द्विवेदी, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, रश्मि सिंह, कलीम सर, अजीत यादव, प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में आगरा से उपमा देवी, ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, जोगेश कुमार, लोकेश शर्मा, मथुरा से बालचंद्र, फिरोजाबाद से दिनेश राय मौजूद थे।
प्रतियोगिता का समापन विद्यांशु सौजिया विद्यालय मैनेजर डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, तेजस्वी सौजिया टेक्निकल एडवाइजर द्वारा किया गया एवं इस मौके पर चेयरमैन डा0 अशोक कुमार डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, डा0 किरन सौजिया प्रधानाचार्य आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी आदि उपस्थित रहे।



