मैनपुरी(सूवि)मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने 26 अप्रैल से आयोजित होने वाली श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि मेले में आने वाले आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे, सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जायें, मेेले में पीने हेतु पानी, शौचालय, साफ-सफाई सहित अन्य सभी उच्च कोटि की सुविधायें उपलब्ध रहें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की संचालित योजानाओं का प्रर्दशनी में आकर्षक ढंग से स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार कराये, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, कृषकों, आमजनों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाये साथ ही मौके पर ही लोगों को आच्छादित भी किया जायें।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में चिकित्सा, कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्य, जल निगम, डूडा, समाज कल्याण, पंचायती राज, कार्यक्रम, उद्यान, ग्राम उद्योग, मनरेगा, श्रम रोजगार, एनआरएलएम, ग्राम्य विकास अभिकरण, जल निगम, लद्यु सिंचाई, युवा कल्याण, कृषि रक्षा, बेसिक शिक्षा, भूमि संरक्षण आदि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के स्टॉल लगाकर आमजन को जानकारी दी जायेगी साथ ही मौके पर योजनाओं से आच्छादित किये जाने की कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होेंने कहा जल्द ही स्टॉल हेतु स्थल का चयन कर स्टॉल का निर्माण कराकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवंटित कर दिया जाय, स्टॉल पर आमजन को जानकारी देने, योजनाओं में आच्छादित करने हेतु सम्बन्धित कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर डयूटी लगायी जाय साथ ही योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु बैनर भी स्टॉल पर लगवाये जायें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह, परियोजना निदेशक के.के सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय, डीसी मनरेगा पी.सी. राम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, आचार्य टीईपी सेन्टर धीरेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकरी कमल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. इन्द्रा सिंह, नाजिर रोहित दुबे आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।