
मैनपुरी (सूवि)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटीकला एवं माटी शिल्पकला के व्यक्तिगत उद्यमियों, शिल्पियों, समूहों एवं समितियों को भारत सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत बैंकों से वित्त-पोषित कराने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इस योजना के अन्तर्गत अधिकतम रू. 10 लाख तक के प्रोजेक्ट पर 95 प्रतिशत तक की धनराशि ऋण के रूप में स्वीकृत होगी जिसमें पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी उपादान के रूप में देय होगी एवं परियोजना लागत में 05 प्रतिशत अंशदान स्वयं वहन करना होगा, इस हेतु आवेदक की आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य हो, माटीकला की परम्परागत जानकारी हो, वांछित प्रशिक्षण प्राप्त हो साथ ही 05 लाख की अधिक परियोजना हेतु शैक्षिक योग्यता कम से कम 08वीं पास हो। उन्होने इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा है कि वह अपना आवेदन पत्र दि. 20 अपै्रल तक कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामश्याम भवन, भॉवत चौराहा, में जमा कर सकते हैं।


