मैनपुरी 04 अपै्रल, 2022- अध्यक्ष श्रीदेवी मेला प्रदर्शनी, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने श्री देवी मेला प्रदर्शनी की कार्यकारिणी समिति एवं प्रबन्ध समिति की बैठक में समिति के सदस्यों की सर्वसम्मति प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रदर्शनी जिसका विगत 03 वर्षों से किसी न किसी कारणवश आयोजन नहीं हुआ था, इस वर्ष 26 अपै्रल वरूथिनी एकादशी के दिन से जनपद की ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का भव्य आयोजन होगा। बैठक में कार्यकारिणी, प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रदर्शनी अध्यक्ष, जिलाधिकारी को समस्त निर्णय लेने हेतु अधिकृत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, कार्यकारिणी, प्रबन्ध समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।