मैनपुरी(सूवि)’’स्कूल चलो अभियान’’ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवी रोड स्काउट गाइड प्रांगण परिसर में वर्ष-2021-22 में प्रत्येक विकास खंड में उत्तम अंक प्राप्त करने वाले 01-01 छात्र, सर्वाधिक नामांकन कराने वाले 01-01 प्रधानाध्यापक एवं ऑपरेशन कायाकल्प योजना में बेहतर कार्य कराकर विद्यालयों में मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर 01-01 ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि शिवदत्त भदोरिया ने वर्ष 2021-22 में विकास खंड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर विकास खंड जागीर में दीप शिखा, विकास खंड घिरोर में रोहिनी, विकास खंड करहल में तूबा नाज, विकास खंड किशनी में सोनाक्षी पाल, विकास खंड कुरावली में वैष्णवी, विकास खंड बरनाहल में अक्षय, विकास खंड मैनपुरी में दीक्षा, नगर क्षेत्र में आर्यन कुमार, विकास खंड सुल्तानगंज में कुं. सलौनी एवं विकास खंड बेवर में एन्जिल को सम्मानित किया।
उन्होने सर्वाधिक पंजीकरण कराने पर विकास खंड जागीर के विद्यालय मानपुर के प्रधानाध्यापक राकेश चतुर्वेदी, विकास खंड घिरोर के विद्यालय चापरी के प्रधानाध्यापक शिव कुमार, विकास खंड करहल की प्रधानाध्यापिका तजईन बानो, विकास खंड किशनी के विद्यालय डांडेहार के प्रधानाध्यापक मुनीश कुमार, विकास खंड कुरावली के विद्यालय सिरसा के प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल, विकास खंड बरनाहल के विद्यालय इकहरा की प्रधानाध्यापिका ममता दीक्षित, विकास खंड मैनपुरी के विद्यालय नगला गुरूबक्ष के प्रधानाध्यापक स्वराज शाक्य, नगर क्षेत्र के विद्यालय नगला कीरत के प्रधानाध्यापक बृजकांत, विकास खंड सुल्तानगंज के विद्यालय जगतनगर की प्रधानाध्यापिका माला चौहान, विकास खंड बेवर की प्रधानाध्यापिका पूनम को प्रशस्ति पत्र, शॉल भेंट कर सम्मानित किया। ऑपरेशन कायाकल्प अभियान में सबसे बेहतर कार्य कराकर विद्यालयों में समस्त मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विकास खंड जागीर के ग्राम सगामई के प्रधान नीतेश कुमार, विकास खंड घिरोर के ग्राम चापरी के प्रधान कालीचरन शाक्य, विकास खंड करहल के ग्राम विनायकपुर के प्रधान रामहेतु सिंह चौहान, विकास खंड किशनी के ग्राम समान के प्रधान उमेश चन्द्र, विकास खंड कुरावली के ग्राम जुनैसा के प्रधान बच्चन सिंह, विकास खंड बरनाहल के ग्राम पैरारसाहपुर के प्रधान मुकेश कुमार, विकास खंड मैनपुरी के ग्राम नगला जुला के प्रधान सुदीप सिंह चौहान, नगर क्षेत्र वार्ड चौथियाना के घनेश कुमार वर्मा, विकास खंड सुल्तानगंज के ग्राम बिछवां की प्रधान सरला देवी, विकास खंड बेवर के ग्राम बेवर देहात के प्रधान देवेन्द्र सिंह चौहान को सम्मानित किया।