20 सितम्बर 2025 लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण वास्तिवकता में बदल गया जब डाॅ0 किरन सौजिया सीनियर सेकेण्ड्र एजुकेशनल एकेडमी मैनपुरी ने अंतरराष्ट्रीय वालींबाल टूर्नामेंट 2025 भव्य उद्घाटन पर भारत और विदेशों से आए 65 टीमों का स्वागत किया। वातावरण उत्साह एवं उमंग से भरा हुआ था क्योंकि गणमान्य व्यक्ति, छात्र और खेल प्रेमी ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने के लिए उपस्थित हुए।

IMG 20250920 WA0016

आज के मुख्य अतिथि जस्टिस अनिल कुमार जी इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, विशिष्ट अतिथि श्री देवराज प्रसाद सिंह जिलाजज फैमिली कोर्ट, पर्यवेक्षक एस0एन राय सीबीएसई बोर्ड, दिलीप पाण्डेय पर्यवेक्षक सीबीएसई बोर्ड, सौरभ सिंह टेक्निकल डेलीगेट, जगदीश शर्मा रीजनल डायरेक्टर सीबीएसई बोर्ड मौजूद रहे।

विद्यालय में प्रवेश करते ही मुख्य अतिथि का फूल और मालाऐं पहनाकर सभी अध्यापकों ने स्वागत किया। खेल प्रांगण में पहुँँचने पर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय झंडा रोहण किया तत्पश्चात राष्ट्र-गन  हुआ। तदोपरान्त विद्या की देवी माँँ सरस्वती को दीप प्रज्वलन और माल्र्यापण कर पूजा बन्दन किया। इस सारी प्रक्रिया में चेयरमैन के साथ विध्यांशु सौजिया, तेजस्वी सौजिया भी साथ रहे। सरस्वती बन्दना हुई ।

IMG 20250920 WA0014

इसके बाद विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को माला और पगड़ी पहनाकर साॅल उढ़ाकर बुके और सरस्वती माता का प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। विद्यालय की बालिकायों ने स्वागत गान भी गाया “आओ रे आओ आज सुमंगल अवसर आया” तदोपरान्त विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बड़े ही हाव-भाव के साथ प्रस्तुत किया। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

इसके बाद विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए देश के कोने कोने से आए खिलाड़ी एवं उनके कोच मंच पर बैठे हुए और फोरेन से आए हुए खिलाड़ी तथा उनके कोचों को सम्बोधित कर उन्होंने कहा कि व्यक्तियों का मानसिक विकास विद्यालय में ही होता है परन्तु शारीरिक विकास खेलों के द्वारा ही होता है। उन्होंने इलाहाबाद से आए मुख्य अतिथि को कहा कि अत्यन्त कष्ट उठाकर हम सबके सामने उपस्थित हुए हैं आपने स्कूल में पधारकर जो आपने अभूतपूर्व योगदान दिया उसे ये खिलाड़ी तथा फोरेन से आए खिलाड़ी भी भुला नहीं पायेंगे आपको सुनने के लिए सारे बच्चे बेचैन हैं। कुछ बच्चे होटल में रूके थे वहाँ से स्कूल में निवास करने आए हैं मार्च पास्ट हुआ जिसमें सबसे पहले एनसीसी का बैण्ड, हैड गर्ल कृष्टि तिवारी, हैड कैप्टन अलीशा निगम तत्पश्चात सभी खिलाड़ी बारी-बारी से निकले अन्त में डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल के खिलाड़ियों का मार्च पास्ट था। इसके बाद मुख्य अतिथि मा0 श्री अनिल कुमार जी हाईकोर्ट के जज ने कहा जिन लोगों ने इस आयोजन में पूरे भारत देश और विदेश से आये हैं उन्होंने इस कार्यक्रम को बहुत भव्य बनाया है। ऐसे में कहा जा सकता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने कहा वाॅलीबाॅल की टीम में एक आदमी नहीं होता पूरी टीम होती है जो सहयोग की भावना से काम करती है। जिससे सहयोग की भावना का विकास होता है। इस आयोजन में 65 टीमों के साथ कुवैत और यूएई अन्तर्राष्ट्रीय टीमें भी शामिल हैं। यह आयोजन 5 दिनों तक रोमांचक मुकाबले के साथ सहयोग की भावना, भाईचारे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी वादा करता है और मैनपुरी के लिए एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि बन जायेगा तथा पहला मुकाबला शारजाह इण्डियन स्कूल, यूएई और लक्ष्मी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली के बीच हुआ जिसमें लक्ष्मी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली विजयी रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पाॅल, विद्यांशू सौजिया, तेजस्वी सौजिया, अध्यापिका श्रेया द्विवेदी अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, हिमांशू सिंह, करिश्मा पाण्डेय सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।