मैनपुरी(सुवि)निक्षय दिवस कार्यक्रम जनपद के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान मन्दिरों तथा जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र में मनाया गया, जिसमें आने वाले मरीजों का बलगम परीक्षण, एक्स-रे किया गया, आज जनपद की ओ.पी.डी. 1325 की गयी जिसमें 136 मरीजों के सैम्पल लिये गये जिसमें 26 मरीज पॉजिटिव निकले, क्षय रोग से ग्रसित पाये गये मरीजों का निक्षय पोर्टल पर तत्काल पंजीकरण कर उपचार प्रारंभ किया गया, आने वाले मरीजों एवं उनके परीजनांे को बीमारी से बचाव, बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया, जिला क्षय रोग निंयत्रण अधिकारी डा. आशुतोष कुमार ने जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र पर मरीजांे को पोषण पोटली वितरित की।
कार्यक्रम में डब्ल्यू.एच.ओ. कन्सल्टेट डा. मानस, बी.सी.जी टीम लीडर उदयवीर सिंह, जिला समन्वयक वाई.पी. सिंह, टी.बी. एच.आई.वी. कोर्डिनेटर विकास चन्द्र गुप्ता, डी.ई.ओ. पूनम यादव, एकाउन्टेंट अमन यादव, एस.टी.एस. राहुल बाबू, टी.बी.एच.वी योगेश कुमार, शिवानी यादव, सनिल मिश्रा आदि माजूद रहे।



