कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय, मैनपुरी की छात्रा तथा 3 यू.पी. बटालियन एनसीसी, मैनपुरी की कैडेट कुमारी प्रियांशी चौहान ने ऑल इंडिया थल सेना कैंप (All India Thal Sainik Camp) में चयनित होकर महाविद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर

IMG 20250915 WA0013

महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव कुँ. बलवीर सिंह चौहान जी ने छात्रा को बधाई दी और प्रोत्साहन देते हुए कहा कि आप इस तरह ही उत्तरोत्तर अपने जीवन में प्रगति करती रहें। मैनेजिंग ट्रस्टी श्री जितेंद्र सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि विजेता छात्रा की मेधा का सम्मान वह भविष्य में इसी तरह के कीर्तिमान स्थापित करती रहें। इस मौके पर डॉ. संजय अग्रवाल, अजीत कुशवाहा ने भी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की स्वस्ति कामनाएं दीं और कहा कि हमें आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।

इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए कैडेट प्रियांशी चौहान को आठ कठिन कैंपों से गुजरना पड़ा। कठोर परीक्षण, अनुशासन, एकाग्रता और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उन्हें यह उपलब्धि दिलाई, बल्कि समस्त महाविद्यालय परिवार को गर्वान्वित किया। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशील त्यागी ने प्रियांशी को आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा प्रियांशी की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। हम आशा करते हैं कि वह इसी तरह परिश्रम और लगन से आगे बढ़ती रहेंगी और भविष्य में भी महाविद्यालय तथा अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने प्रियांशी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रियांशी ने यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन, लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। उनकी यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

 

एनसीसी की एएनओ लेफ्टिनेंट सविता ने भी प्रियांशी को बधाई देते हुए कहा तुम्हारी मेहनत और समर्पण काबिल-ए-तारीफ है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो और नई ऊँचाइयाँ हासिल करो। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रियांशी चौहान को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।