मैनपुरी(सुवि)प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर शहीद पुलिस कर्मियों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, शहीदों के परिजनों, पुलिस सेवा में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, आरक्षियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र उपलब्ध कराने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, जन-सामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से अपने कर्तव्यों, दायित्वों का निर्वहन कर भारत को समृद्धि, विकास, न्याय की धारा का तेज प्रवाह करते हुये विश्व का अग्रणी देश बनाने  में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के सपने को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होने कहा कि इतिहास के पन्ने पलटें तो क्या कारण, परिस्थितियां, कौन सी ऐसी बाधाएं रहीं जिसकी वजह से भारत को गुलामी की दास्तां की बेड़ियों को झेलना पड़ा, लंबे अंतराल तक हम लोगों ने मुगल शासन को झेला, अंग्रेजों की आधीनता स्वीकारी, पराधीनता की बेड़ियों में जकड़ने का काम हुआ, हम लोगों को चितंन, मंथन करना है कि उन सब कारणों, विषयों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि अजादी के लिए लम्बे संघर्षों के बाद देश के  योद्धाओं ने आजादी के लिए अपने आपको कुर्बान, न्यौछावर किया, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, देश की तमाम सख्शियत ने समय-समय पर आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुये अपने आपको बलिदान कर दिया। उन्होने कहा कि 1857 से विधिवत् रूप से देश की आजादी के लिए हमारी सेना, पुलिस बलों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम का आन्दोलन शुरू हुआ और बगावत के सुर जब फूटे तो वह धीरे-धीरे चिंगारी, ज्वाला बने, तमाम साहसों, बलिदानों, तमाम बड़ी-बड़ी घटनाओं के बाद अंग्रेजों को भारत से सत्ता छोड़ने पर विवश किया, हम अपने संविधान के तहत 26 जनवरी 1950 में खड़े हुये, हम अपनी सरकार 1952 में बनाकर अपने संविधान के तहत लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में धर्म निरपेक्षता, संकल्प के साथ भारत को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि आजादी के समय देश में सुई तक नहीं बनती थी, वहीं आज भारत लंबी छलांग लगाते हुये औद्योग विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण, रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुका है, हमनें बहुत कुछ हासिल किया, वर्ष 2014 में मोदी जी की सरकार बनने के बाद देशवासियों ने जिस आशा, उम्मीद के साथ भारत को तेज गति से हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सपना संजोया, उस गति को प्राप्त करते हुये हर क्षेत्र में लंबी छलांग लगाते हुये आगे बढा़ने का कार्य हुआ, इसी तरह उ.प्र. में भी वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद उ.प्र. को भी कंधे से कंधा मिलाकर भारत की गति के साथ प्रदेश को बहुआयामी गति निरतंरता के साथ देने का कार्य हुआ। उन्होने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं जो उ.प्र. निश्चित रूप से देश के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को विकासशील, विकसित देश बनाने में हमारे संकल्प को पूरा न कर सके, हमें आवश्यकता है जिस तरह से आज हमारे प्रदेश ने विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है, वर पूरा हो और वह तब पूरा होगा जब हर जनपद, हर व्यक्ति विकसित होगा, आज का व्यक्ति आत्मनिर्भर होगा, तभी हमारे प्रदेश का संकल्प पूरा होगा। उन्होने कहा कि विकसित व्यक्ति से परिवार बनता है, परिवार से समाज, समाज से जिला, जिले से प्रदेश और प्रदेश से देश बनता हैं यदि इस संकल्प को पूरा करना है तो आज हम सबको आजादी के महापर्व पर एक संकल्प लेना होगा कि हम सब मिलकर राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होकर अपने हितों से पहले राष्ट्र केे हित को ध्यान में रख राष्ट्रीय हित की भावना को आगे रख हम अपने आपको संकल्पित, समर्पित करते हुये आगे बढ़ेंगे इसके साथ ही अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी से करते हुये अपने से कमजोर, असहाय व्यक्तियों को सरंक्षण, न्याय देने का कार्य करेंगे, तो निश्चित तौर पर हर व्यक्ति मिलकर परिवार को आगे बढ़ायेगा, परिवार समाज को आगे बढायेगा तब हमारे प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी का सपना निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होने उपस्थित अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों से कहा कि सबसे महति भूमिका प्रशासन, पुलिस की होती है, यदि आप सब अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन, ईमानदारी के साथ करेंगे तो आमजन को न्याय, विकास मिलेगा, गरीबों का कल्याण होगा। उन्होने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को संचालित लाभार्थीपरक, जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी के साथ उपलब्ध कराया जाये ताकि वह भी विकास की मुख्य धारा में शामिल होकर सम्मान के साथ अपना जीवन-यापन कर सके।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पुलिस जोन स्तर पर बेहतर कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, एस.पी. सिटी अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास, यू.पी.-112 में सराहनीय सेवा पर कमाण्डर अशरफ अली, सब कमांडर राधाचरन, संदीप कुमार, पायलट अमित वर्मा, अनुज कुमार, कमांडर सुखदेव सिंह, परिवार परामर्श केंद्र में बेहतर कार्य करने पर राम किशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजूषा चौहान, आराधना गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक हेमलता सिंह, आरक्षी कल्याण सिंह, बेहतर पुलिस सेवा में क्षेत्राधिकारी कुरावली सच्चिदानंद सिंह, प्रभारी निरीक्षक बेवर अनिल कुमार, निरीक्षक चंद्र प्रकाश, छत्रपाल सिंह, उप निरीक्षक अवनीश त्यागी, अनुज चौहान, दिनेश कुमार, सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल मेघ सिंह, विवेक सिंह, नीलेश कुमार, अमित सक्सेना, आरक्षी देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी मोनिका, कोमल, भूत-पूर्व सैनिक सूबेदार धर्मेंद्र सिंह, दिनेश सिंह चौहान, हवलदार उदयवीर भदोरिया, महेश सिंह भदोरिया, अवधेश यादव, पुलिस पेंशनर्स में सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र सिंह चौहान, निरीक्षक सरनाम सिंह, उप निरीक्षक राम किशन यादव, रामवीर सिंह चौहान, श्यामपाल सिंह कठेरिया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन अनिल कुमार गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, उदयवीर सिंह, यशदीप, शहीद हुये पुलिस कर्मियों के परिजन उर्मिला देवी, दीप्ति यादव, योगेश कुमार, अनमोल, स्नेहलता, ठाकुरदास को शॉल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैैक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविंद भदौरिया, भूपेंद्र यादव, उदय चौहान, अमित गुप्ता, करनपाल सिंह चौहान, विशंभर तिवारी सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिला अधिकारी श्याम लता आनन्द, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी, ग्रामीण अरुण कुमार, राहुल मिठास, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।