कुं. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। प्राचार्या जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है, जिसे हमें एकजुट होकर बनाए रखना है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वे शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति को जीवन का आधार बनाएं। तत्पश्चात संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भाव है। हमें देश के विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। परिसर में छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके देशप्रेम और बलिदान की भावना का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की छात्राओं में आशा किरण, संजना, आशा, सौम्या, तान्या और सृष्टि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्