डा0 किरन सौजिया स्कूल में देशभक्ति के गीतों और प्रस्तुतियों से सजा विद्यालय का स्वतंत्रता दिवस समारोह
आज दिनांक 15.08.2025 दिन शुक्रवार को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में 79वें स्वतंत्रता दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम स्थल को आदर्श ढंग से सुसज्जित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय आर0के0 पाण्डेय अपर जिला जज प्रथम रहे तथा विशिष्ट मुख्य अतिथि कु0 कनिष्का राजपूत रहीं जिन्होंने पूरे जिले में कक्षा-12 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय मैमैनेजमें ने यह नियम बना दिया कि जिस वर्ष कक्षा-12 को टाॅप करेगा उसे ही विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पर्व पर झण्डारोहण करवाया जायेगा। यह स्थान 2025 में कनिष्का राजपूत ने प्राप्त किया।
मुख्य अतिथियों के आते ही झण्डारोहण हुआ तत्पश्चात् राष्ट्रीयगान भी हुआ, तदोपरान्त माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर पूजा वन्दन किया। जिसमें मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने भी सहभागिता दी। तत्पश्चात् विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर, शाॅल उढ़ाकर, माला भी पहनाई तथा बुके एवं गिफ्ट दिया और स्टाॅल भी पहनाये।
चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने अपने सम्बोधन के उपरान्त बताया कि 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाते हैं, हमारे पूर्वजों ने हमें परतन्त्रता से मुक्ति दिलाई। पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे हम पर लगातार अत्याचार होते थे उन्हें हम सबको सहन करना पड़ता था बड़े संघर्ष के बाद हम स्वतन्त्र हो गये। अब हमारा एक ही सपना है कि हमारे विद्यालय के बच्चों का विश्व में नाम हो। कनिष्का राजपूत इस समय मुख्य अतिथि की पंक्ति में बैठीं हैं मैंने यह संकल्प किया है कि प्रतिवर्ष इसी प्रकार जो टाॅप करेगा उसे मुख्य अतिथि के रूप में मौका मिलेगा। बच्चों का दायित्व है कि वे अपने माता-पिता को खुश रखें जैसे एक माली अपनी बगिया को सींचता है पौधे बड़े होते हैं लेकिन वृक्षों पर जब फल नहीं आता है तो उसे हटाकर दूसरा रोपण करता है उसी प्रकार से आप भी अपने माता-पिता की बगिया के बच्चे हैं। आप पढ़ लिख कर अच्छे बनेंगे अच्छी पोस्ट को पाकर अपने माता-पिता को खुश रखेंगे। दूसरा आपका माता-पिता और गुरू तीन शक्तियाँ हैं उनको खुश करना है उनको किसी भी प्रकार से निराश मत करना हमेशा पढ़ाई के साथ उच्च शिखर को प्राप्त करना।
उसके बाद बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमें प्री-प्राइमरी विंग, प्राइमरी विंग, जूनियर विंग, सीनियर विंग एवं जीनियस विंग के बच्चों ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम इतने आकर्षक थे सभी बच्चे मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रमों को देखते और सुनते रहे। इसके बाद भी कुछ अतिथिगण आये उनका भी विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने स्वागत किया जिनमें प्रधानाचार्य जनता इण्टर काॅलेज, मयंक सर, श्रीमती स्तुति, नीलम शर्मा एवं डा0 किरन सौजिया स्कूल के संस्थापक श्री राम सिंह जी का भी विधिवत् स्वागत किया।
ए0एल0 सरोज अपर जिला जज प्रथम ने अपने उद्बोधन में सभी को स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बच्चों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग इतना मन और लगन से पढ़ो जिससे जीवन में ऊँचाइयों को प्राप्त करो फिर उन्होंने कहा कि मैं समस्त शिक्षक स्टाफ से अनुरोध करूँगा जो छोटे-छोटे नन्हे-मुन्हे बच्चे स्वच्छ मन से विद्यालय में आए हैं इनके दिमाग में निर्मल ज्ञान के जल को पूरित करो ताकि ये शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश में ऊँचे पदों को पाकर अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन करें।
आर0के पाण्डेय अपर जिला जज प्रथम ने भी बच्चों को कहा कि इस पावन अवसर पर माँ सरस्वती के प्रांगण में आज हमें राष्ट्रीय पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज के दिन बच्चों को यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि वे लगन से पढ़ें और ऊँचे पद को प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि विश्व के उच्चतम शिखर को पाने के लिए शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो जीवन में ऊचाइयों को प्राप्त करा सकता है उन्होंने बच्चों से कहा जीवन में तीन बातें याद रखना 1. समय का सदुपयोग, 2. कठिन परिश्रम, 3. ईमानदारी इन सभी बातों पर चलकर मनुष्य महान बन जाता है। विद्या ही एक ऐसा साधन है जो हमें ऊँचाइयों पर ले जाता है। कहा गया है कि ’’या विद्या सा विमुक्तये’’ विद्या वह है जो हमें मुक्ति देती है बुराइयों से। बुराइयों से दूर रहकर अच्छाइयों पर चलकर जीवन की दुर्गम सीढ़ी पर भी चढ़ सकते हैं। उन्होंने चेयरमैन सर की बात को दोहराते हुए बताया कि संसार में माता-पिता और गुरू का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।
आज ही विद्यालय की प्दअमेजपजनतम ब्मतमउवदल का भी आयोजन किया गया जिसमें हैड गर्ल कृष्टि तिवारी कक्षा-12ए, हैड बाॅय श्रेय शाक्य कक्षा-12ए एवं शिवाजी हाउस के हाउस कैप्टन प्रशांत यादव वाइस कैप्टन भानू प्रताप कक्षा-12ए। टैगोर हाउस के हाउस कैप्टन आशू कक्षा-12बी-1, हाउस वाइस कैप्टन कार्तिक यादव-12ए-1, अशोका हाउस के हाउस कैप्टन सोनाली पाल कक्षा-12 सी, हाउस वाइस कैप्टन तान्या सिंह-12बी1। रमन हाउस के हाउस कैप्टन इन्दिरा सिंह कक्षा-12बी, हाउस वाइस कैप्टन हर्षित यादव-12ए-2 चुने गये। इन सभी पदाधिकारियों को पोस्ट का बैज लगाया, हाउस का नाम लिखी पट्टिका को पहनाकर सम्मानित किया गया।
अन्त में विद्यालय चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, विद्यालय उपप्रबन्धक विद्यांशु सौजिया, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।



