मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बतया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, प्रातः 06 बजे से जिला की्रडा अधिकारी के संयोजकत्व मे 03 किमी. दौड़ का आयोजन स्टेडियम से वृम्हदेव मन्दिर तक एवं वापस स्टेडियम तक किया जायेगा, प्रातः 07ः30 बजे से अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के संयोजकत्व मे नगर पालिका परिषद प्रांगण में शहीदों के चित्रों पर माल्यापर्ण एंव घंटाघर, बजाजा बाजार होते हुए नगर पालिका तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी, प्रातः 08 बजे विभागाध्यक्षों, कार्यालयध्यक्षों के संयोजकत्व में सभी सरकारी, अर्द्व सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एंव गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सामूहिक प्रतिज्ञा तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कार्यक्रमो का आयोजन होगा, प्रातः 08.30 बजे शिक्षण संस्थाओं मे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एंव राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित होगें, प्रातः 09 बजे प्राभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी के सयोजकत्व मे वृहद स्तर बृक्षारोपण किया जायेगा, प्रातः 10 बजे पुलिस अधीक्षक के सयोजकत्व में पुलिस लाइन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, शहीदों के परिजनों, पेंशनर्स को सम्मानित किया जायेगा।
श्री सिंह ने आगे बताया कि प्रातः 11 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला, पुरूष के संयोजकत्व में जिला चिकित्सालय मे मरीजों को फल वितरण, निःशुल्क रक्तजांच शिविर का आयोजन किया जायेगा, प्रातः 11.30 बजे जिला कारागार मे निरूद्व कैदियों को फल वितरण होगा। दोपहर 12 बजे मलिन बस्तियों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान संचालित होगा, विशेष सफाई की व्यवस्था अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों, डी.पी.आर.ओ., खंड विकास अधिकारियों द्वारा कराई जायेगी, सांय 06 बजे से शहीद स्मारकों पर दीप प्रज्वलन, पुष्पचक्र अर्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे, तद्ोपरांत अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अपर जिलाधिकारी के सयोजकत्व मे नगर पालिका प्रागंण में राष्ट्रीय एकता पर विचार गोष्ठी एंव कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन किया जायेगा।



