कुँ. आर.सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी की NSS इकाई द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2025 को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर देश की एकता और अमन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्ण ढंग सेप्रदर्शनकिया। इस दौरान छात्राओं ने जोरदार नारे लगाए— भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के नारों से पूरे वातावरण में देशभक्ति की गूंज फैल गई और लोगों में राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता का संदेश पहुँचा।

 

रैली के पश्चात महाविद्यालय परिसर में विभाजन के दौरान शहीद हुए एवं प्रभावित हुए लाखों लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी विभाजन की विभीषिका में अपना प्राणोत्सर्ग करने वालों को स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्र की प्रगति एवं राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक सीख है कि शांति, सद्भाव और एकता को बनाए रखना ही सच्ची देशभक्ति है। राजनीति विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अलका पाठक जी ने विभाजन की त्रासदी का स्मरण करते हुए बताया कि विभाजन ने सिर्फ देश को ही नहीं बांटा बल्कि हमारी साझा संस्कृति और विरासत की जड़ों पर भी प्रहार किया। उससे सीख लेते हुए हमें पारस्परिक सौहार्द और भाईचारे की भावना का विस्तार करना चाहिए।

 

NSS कार्यक्रम अधिकारी जया सिंह ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को यह समझाना है कि देश की आज़ादी की कीमत कितनी बड़ी रही है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की नफ़रत या विभाजन की राजनीति को जगह न दें और भारत की अखंडता को बनाए रखें।

 

इस अवसर पर श्री राजेश सेन, श्री विशाल सिंह, प्रो. अनीता सिंह, डॉ कुसुम यादव, डॉ. गीता प्रजापति, कु. सृष्टि तिवारी, कु रंगोली यादव के साथ समस्त महाविद्यालय स्टाफ तथा NSS स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और देश की अखंडता व भाईचारे का संदेश दिया।