समाजवादी पार्टी विधानसभा तमकुही राज 331 जनपद कुशीनगर के प्रत्याशी रहे डा. उदय नारायन गुप्ता के अगुवाई में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी तमकुही राज तरया मोड़ पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल जुलूस के रूप में प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय तमकुही राज पहुंचे जहां पर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद 9 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से बिजली कटौती बंद करने, लोवोल्टेज से निजात दिलाने, स्मार्ट मीटर में बिल के नाम पर हो रहे धांधली को रोकने, किसानों को खाद देने, नहरों में हेड से टेल तक पानी देने, बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को चालू करने, पुलिस उत्पीड़न बंद करने, तरया सुजान बाजार, सलेमगढ़ बाजार, समउर बजार को नगर पंचायत बनाया जाय, कैराना लोक सभा के सांसद सुश्री इकरा हसन जी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को समय से बनाने इत्यादि मुख्य मांग रही।
इस मौके पर नि. विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, विधानसभा महासचिव वी. एन. सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह पटेल, विधान सभा उपाध्यक्ष राजेश सिंह, विवेक यादव राजन, रविन्द्र खरवार, परवेज आलम, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रेमचंद यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पिछड़ा वर्ग प्रदीप यादव, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा अब्दुल मनान, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अरविंद यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग इंद्रेश यादव पुष्कर, नि.जिला सचिव जाकिर अंसारी, नि.जिला सचिव सत्येंद्र यादव, नि. जिला सचिव लोहिया वाहिनी छोटेलाल यादव, नि.ब्लॉक अध्यक्ष अलाऊद्दीन अली, वरिष्ठ नेता लालमन यादव, पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी मनीर अहमद, पूर्व प्रधान इरशाद अंसारी, भंते संघदीप, तीर्थराज गिरी, मुबारक अली साह, अल्पसंख्यक सभा के नि. विधानसभा अध्यक्ष सलीम भाई, मुलायम राजभर, श्याम बहादुर कुशवाहा, मनोज शर्मा, संजय चौहान, दुर्गेश चौहान, अरविंद गुप्ता, पिंटू गुप्ता, कुतुबद्दीन अली, परमेष्वर गोंड, नागेंद्र यादव, सुनील यादव, सत्यम यादव, मदन गोंड, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, किरन देवी, सीता देवी, तारा देवी, नैना देवी, ब्रिजेश यादव फास्टर, अमन गुप्ता, अजीत गोंड आदि मौजूद रहे।(राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता