मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ियों द्वारा आवागमन करने के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग से सम्बन्धित समस्याओं के निदान के मद्देनजर स्वयं किशनी से राम नगर जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया, मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ने बताया कि वर्तमान में मार्ग पर गड्ढों में डब्ल्यूबीएम पत्थर तथा स्क्रीनिंग मैटेरियल, स्टोन डस्ट भरकर ठीक कराया गया है, झाड़ियों की सफाई का कार्य भी कराया जा चुका है। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ियों के साथ-साथ उक्त मार्ग पर आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, सड़क पर जहां भी गड्ढे, जल-भराव की स्थिति हैं, वहां पर प्राथमिकता पर कार्य कराया जाये। उन्होने कहा कि श्रावण मास मे किसी भी श्रृद्धालु को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े, मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के साथ साफ-सफाई के बेहतर प्रबन्ध किये जायें।

इस दौरान उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, प्र. निरीक्षक किशनी ललित भाटी, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।