डॉ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में सत्र 2025-26 के लिए एनसीसी सीनियर डिवीजन के पांचवें नए बैच का चयन हुआ, जिसके तहत शुक्रवार को एकेडमी में फाइनल प्रवेश के लिए डाॅक्यूमेंटेशन, शारीरिक जांच की गई। एनसीसी में प्रवेश लेने के लिए बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को 3यूपी बटालियन के एनसीसी कमाण्डिंग आॅफीसर कर्नल नीरज सिंह के मार्ग दर्शन तथा सूबेदार मेजर दरिया सिंह की देखरेख में छात्र-छात्राओं को एनसीसी में प्रवेश के लिए फिजिकल जाँच के साथ-साथ मेडीकल व लिखित परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन कैडेट्स के तौर पर किया जायेगा। स्कूल के एनसीसी अधिकारी प्रदीप कुमार के सहयोग से 3यूपी एनसीसी बटालियन की तरफ से आये हुए नायब सूबेदार मुकेश कुमार, हव0 बहादुर थापा, हव0 दिनेश यादव, हव0 गिरी प्रसाद की देखरेख में फाइनल चरण की चयन प्रक्रिया पूरी की गई। एनसीसी अधिकारी ने बताया जो विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं उनकी फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जायेगी।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोश जोसेफ, विधांशु अशोक, एएनओ प्रदीप कुमार, सीटीओ उदय प्रताप सिंह राजपूत सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी का हिस्सा बनने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।



