वृक्षारोपण की हरित क्रांति में उपनोडल बने कुँवर आर.सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में लगाए गए 200 वृक्षों की जियो टैगिंग की गई।जिसमें छात्राओं को वृक्षों के महत्व व उनके गुणों के विषय में विशेष रूप से जानकारी दी गई साथ ही उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरुक भी किया गया। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया कि नीम का पेड़ हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे कई अन्य बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसीलिए आज के समय में तरह तरह की बीमारियों को ध्यान में रखते हुए औषधीय पौधों को अधिक से अधिक लगाएं।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो शेफाली यादव जी ने छात्राओं को बताया कि वृक्षारोपण की जियो टैगिंग कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इससे वृक्षों की देखभाल उचित तरीके से हो सकेगी। जिससे हमारा नगर हरा भरा बन सकेगा।इसके साथ ही आपके निर्देशन में 5050 पौधों को लगाने वाले 26 वृक्ष स्थल केंद्र बने महाविद्यालयों के वृक्षों की भी जियो टैगिंग कराई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका सुश्री सविता व जियो टैगिंग के लिए नामित प्रभारी डॉक्टर प्रियंका सोनकर, डॉ प्रतिभा जायसवाल, श्रीमती जया सिंह,डॉ गीता प्रजापति उपस्थित रहीं। साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं में दिव्यांशी चौहान, रिचा माहौर, काजल परमार, आकांशा,दीक्षा शाक्य,रोली यादव,खुशी दीक्षित,अर्चना व कर्मचारी रामकुमार भी उपस्थित रहें।



