हरित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए 9 जुलाई को मैनपुरी जिले में ‘एक वृक्ष मां के नाम‘ वृक्ष लगाकर लोगों ने पर्यावरण के प्रति प्रेम और उत्साह दिखाया। इस वर्ष जिले में 37 लाख 84 हज़ार 700 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। उपनोडल कुँवर आर.सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी की प्राचार्या प्रो.शेफाली यादव जी के निर्देशन में कुल 5050 पौधे लगाए गए जिसमें कुल 26 महाविद्यालयों को वृक्ष स्थल केंद्र बनाया गया। यह वन महोत्सव सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला। इस महोत्सव में भाग लेते हुए महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने कहा कि यह केवल वृक्षारोपण नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य देने का संकल्प भी है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शेफाली जी ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण को संरक्षित करेगा और हमें प्रकृति से जोड़कर भी रखेगा। आज इस जलवायु परिवर्तन के बीच हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।।
इस अभियान को सफ़ल बनाने में महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ अनामिका सिंह, डॉ प्रियंका सोनकर , डॉ प्रतिभा जायसवाल,श्रीमती जया सिंह और डॉ गीता प्रजापति ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।
इस वन महोत्सव में विभिन्न तरह के औषधीय,फलदार व छायादार गुणों से युक्त जैसे – नीम,पीपल,बरगद,कटहल, नींबू,आम,जामुन, अमरूद,सागौन,गुलमोहर आदि वृक्षों का रोपण स्थानीय जलवायु के अनुसार किया गया।



