माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर सभागार में बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं तथा मीडिया की उपस्थिति में पूर्व नेता विरोधी दल विधानसभा श्री राम गोविन्द चौधरी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इनके अतिरिक्त श्री अखिलेश यादव ने नेशनल टेनिस प्लेयर श्री सासा कटियार, पावर लिफ्टिंग चैम्पियन देवेन्द्र नैथानी, कुश्ती खिलाड़ी और एशियाई जिजुत्सु चैम्पियनशिप जो जोर्डन में हुई थी, जौनपुर की नम्रता यादव को कांस्य पदक मिला। बीएड एंट्रेंस परीक्षा में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे क्रमशः सर्वश्री सूरज पटेल, शीबा परवीन, शेखर राज यादव तथा प्रद्युम्न यादव और दिव्यांग क्रिकेट टीम के राधिका प्रसाद के अतिरिक्त बिहार के टार्जन राजा यादव को भी सम्मानित किया। उन्होंने अम्बेडकरनगर की दसवीं कक्षा की मेधावी छात्रा आयुषी सिंह को भी सम्मान दिया। प्रवक्ता नाहिद लारी खान इस अवसर पर उपस्थित रही।

श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेताजी के सहयोगी, समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहे श्री राम गोविन्द चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी।

श्री यादव ने कहा कि हमारे साथ राजा यादव हैं जिन्हें बिहार का टार्जन कहा जाता है। योग गुरू रामदेव के साथ दौड़ लगाई है। हेल्थ इज वेल्थ। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो सब अच्छा रहेगा। श्री सासा कटियार नेशनल टेनिस प्लेयर है। इन्होंने बुहान चाइना और साउथ कोरिया में टेनिस के खेल में 3 बार के जूनियर नेशनल गोल्ड मेडल विजेता है। देवेंद्र नैथानी ने पावर लिफ्टिंग में विजयी हुए है। राधिका प्रसाद को भारतीय दिव्यांग टीम में क्रिकेट के खेल के लिए पुरस्कृत किया गया है। आयुषी सिंह यादव अम्बेडकर नगर की दसवी की छात्रा है। ये अपने पिता प्रदीप यादव और बाबा नरेन्द्र कुमार के साथ आई थी। इन्हें भी श्री अखिलेश यादव ने पुरस्कृत किया। (राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता