मैनपुरी(सूवि)जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि जनपद में होली का पर्व दि. 17, 18 मार्च को परम्परागत तरीके से मनाया जायेगा, इस अवसर पर शांति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु जनपद के संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। उन्होने बताया कि तहसील क्षेत्र मैनपुरी के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट मैनपुरी, गोला बाजार, सिकन्दरपुर के लिए तहसीलदार मैनपुरी, लालपुर सथिनी के लिए नायब तहसीलदार मैनपुरी, तहसील क्षेत्र कुरावली के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट कुरावली, कस्बा कुरावली के लिए तहसीलदार कुरावली, तहसील क्षेत्र भोगांव के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट भोगांव, कस्बा बेवर के लिए तहसीलदार भोगांव, आलीपुर खेड़ा, रकरी के लिए नायब तहसीलदार भोगांव, तहसील क्षेत्र किशनी के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट किशनी, कुसमरा के लिए तहसीलदार किशनी, तहसील क्षेत्र घिरोर के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट घिरोर, कोसमा मुसलमीन के लिए तहसीलदार घिरोर, तहसील क्षेत्र करहल के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट करहल, बरनाहल, दिहुली के लिए नायब तहसीलदार करहल एवं कुर्रा के लिए तहसीलदार करहल को तैनात किया गया है। उन्होने तैनात मजिस्ट्रेट से कहा है कि निर्धारित तिथि को अपने-अपने तैनाती स्थल पर समय से पूर्व पहुंचकर कार्यक्रम सम्पन्न होने तक बने रहेंगे।
श्री सिंह ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को आदेशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व देख लें, कार्यक्रम स्थलों व संवेदनशील स्थलों पर स्वयं भ्रमण करते हुये वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कराते हुये किसी नई परम्परा आदि का प्रारम्भ नहीं होने देंगे, होली के अवसर पर कोई अप्रिय घटना, विवाद यदि संज्ञान में आता है तो तैनात मजिस्ट्रेट तत्समय सूझबूझ एवं पूर्व विवेक से उसका निस्तारण करायेंगे यदि आवश्यक समझें तो अपने क्षेत्र में लगायी गयी ड्यूटी में परिवर्तन कर सकते हैं एवं आवश्यकतानुसार अन्य स्थलों पर ड्यूटी लगा सकते हैं। इस अवसर पर यदि कोई विशेष तथ्य प्रकाश में आता है तो सम्बन्धित मजिस्ट्रेट तत्काल निकटम थाना से वायरलैस अथवा मोबाइल के माध्यम से अद्योहस्ताक्षरी एवं पुलिस अधीक्षक को सूचित करेंगे, इस अवधि में कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होने सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी पुलिस से कहा है कि अपनी-अपनी तहसील क्षेत्रान्तर्गत समस्त कार्यों एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालन करने के साथ-साथ पर्याप्त सतर्कता, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूर्ण उत्तरदायी व ओबर ऑल इंचार्ज होंगे, सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खंड क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे, मुख्य विकास अधिकारी को उक्त व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक नोडल अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे।
कोविड-19 एवं संचारी रोगों के संक्रमण से बचाव हेतु समय-समय पर निर्गत मौखिक एवं लिखित आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। अपर जिला मजिस्ट्रेट सम्पूर्ण जनपद की शांति व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे एवं उप जिला मजिस्ट्रेटों से स्थिति की जानकारी करते हुये यथाआवश्यक समुचित कार्यवाही करेंगे।