
मैनपुरी (सूवि)मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक विनोद कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के डाक मतपत्र गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक प्रथम, द्वितीय एवं माइक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षण से 02 डाक मतपत्र गणना पर्यवेक्षक, 03 गणना सहायक प्रथम, 02 गणना सहायक द्वितीय, 05 माइक्रो आब्जर्वर अनुपस्थित पाए गए हैं। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों से कहा है कि लोकतंत्र के महत्वपूर्ण कार्य से कार्मिकों का अनुपस्थित रहना शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही का प्रतीक है उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही की जा रही है । उन्होंने बताया कि डाक मतपत्र गणना पर्यवेक्षक के रूप में तैनात मो. हाशिम, अधिशाषी अभियंता अस्थाई निर्माण खण्ड, अजय कुमार अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, गणना सहायक प्रथम के रूप में तैनात विजय पाल सिंह उप राजस्व अधिकारी गंगा नहर, उदय प्रताप सिंह सहायक प्रोफेसर डा. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, अमित भारद्वाज राजकीय पालीटेक्निक छाछा, गणना सहायक द्वितीय के रूप में तैनात चन्द्र प्रकाश मेडीकल आफीसर राजकीय अर्युवेदिक तारापुर, मनीष वर्मा चिकित्साधिकारी रा. हो. रूई, माइक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक इण्डिया, जितेन्द्र प्रताप सिंह शाखा प्रबन्धक बैंक आफ बडौदा राधारमन रोड, संजेश कुमार वर्मा, शाखा प्रबन्धक एसबीआई मण्डी, अरूण कुमार शाखा प्रबन्धक एसबीआई करहल रोड, अकिंत राज सहायक प्रबन्धक इण्डियन बैंक प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाए गए है।


