
उन्होने कहा कि प्रस्तावित किये जाने वाले मतगणना अभिकर्ता का नाम, पूरा पता, मोवाइल नं. अंकित करते हुए एवं उनके 02-02 पासपोर्ट साईज के रंगीन फोटोग्राफ सहित सम्बन्धित अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जायेगा, प्रत्येक अभ्यर्थी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हेतु प्रत्येक टेबल के लिए एक मतगणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है, मतगणना हेतु 02 हॉल बनाये जायेगें, प्रत्येक हॉल मे 07-07 गणना टेबल, 01 रिटर्निंग आफिसर टेबल कुल 15 टेबल लगेंगी, इसके अतिरिक्त डाक मतपत्रों की गणना हेतु रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में 02 अतिरिक्त गणना टेबल लगायी जायेगी, इस प्रकार निर्धारित प्रारूप-18 में क्रमांक 01 से 07 तक अंकित मतगणना अभिकर्ताओं को क्रमशः 01 से 07 तक मतगणना टेबल के लिए क्रमांक 08 पर अंकित मतगणना अभिकर्ता को आर.ओ. टेबल हेतु तथा डाक मतपत्रों की गणना हेतु प्रत्येक टेबल पर अतिरिक्त गणना अभिकर्ता नियुक्त किए जायेगें, मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप-18 02 प्रतियों मे रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय से दि. 05 मार्च से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किए जा सकते है तथा भरे हुए आवेदन पत्र (प्रारूप-18) दि. 07 मार्च की सायं 05 बजे से पूर्व रिटर्निंग आफिसर के पास ही जमा किये जा सकेगें, नियत तिथि व समय के उपरान्त कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगें,


