चेयरमेन डा0 अशोक यादव जी ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना को परिभाषित करते हुए बच्चों को नैतिकता, सहनशीलता, मानवता, कर्मठता एवं सामाजिक जीवन में जीने की कला सिखायी।


आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, कुरावली रोड, मैनपुरी के कक्षा 11 के छात्र एवं छात्राओं ने सात दिवसीय शिविर ग्राम रमईहार में चलाया। आज शिविर का अन्तिम दिन है। शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयं सेवकों ने प्रातः दैनिक क्रियायों से निव्र्त होकर योगाभ्यास किया तथा प्रार्थना सभा में भक्ति गीतों के साथ शिष्टाचार एवं चरित्र निर्माण पर चर्चा हुई। शिविर को चूना इत्यादि रंगोली डालकर सजाया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय की सभी संस्थाओं के चेयरमेन डा0 अशोक यादव जी ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना को परिभाषित करते हुए बच्चों को नैतिकता, सहनशीलता, मानवता, कर्मठता एवं सामाजिक जीवन में जीने की कला सिखायी।
उन्होंने यह भी बताया कि वही लोग ऊँचाइयों की ओर बढ़ते हैं जिनके दिल और दिमाग में निःस्वार्थ की भावना हो और कार्य के प्रति समर्पित भाव हो।
आगे विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डा0 रामसिंह यादव एवं बी0टी0सी0 प्राचार्य प्रमोद कुमार जी, प्रवक्ता शिवबोध कश्यप, मनोज कुमार मिश्रा, प्रवेन्द्र कुमार एवं सभी शिक्षक बन्धुओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना (nss) पर प्रकाश डालते हुए शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं की प्रशंसा करते हुए उनको नैतिकता एवं सामाजिकता का पाठ पढ़ाया।
अन्त में स्वयं सेवकों ने स्वयं विशेष भोजन व्यवस्था तैयार की। सभी ने एक साथ मिलकर शान्ति से भोजन किया और अपने विद्यालय की तरफ चल दिये कार्यक्रम बड़ी शान्तिप्रियता से समाप्त हुआ।