आम-जन को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु किया जाए जागरूक, नियमित रूप से फागिंग, एंटी-लार्वा का कराया जाए छिड़काव-जिलाधिकारी।
मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने दि. 01 अपै्रल से प्रारंभ हो रहे विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान एवं दस्तक अभियान केे तहत अन्तर्विभागीय समन्वय समिति, हीटवेव-गर्मी, लू से सम्बन्धित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें, आमजन को वेक्टर जनित बीमारियों से बचने हेतु जागरूक किया जाये, स्वास्थ्य, नगर निकाय, पंचायती राज विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें, नालियों-गलियों की नियमित रूप से सफाई कराई जाए, शिक्षक, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र में लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करें। उन्होने कहा कि गत वर्षाे में जिन ग्रामों, क्षेत्रांे में डेंगू के मरीज पाए गए हैं, वहां बेहद सतर्कता बरती जाए, उन क्षेत्रों में विशेष फोकस कर साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध किए जाएं, वहां के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु प्रेरित करें, शहरी क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी नेतृत्व देकर साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध करायें, नियमित रूप से एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाए, जल-भराव वाले स्थानों पर जल निकासी के बेहतर प्रबंध किये जाएं, कार्य योजना बनाकर नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए।
श्री सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को आदेशित करते हुये कहा कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक करायें, विद्यालय में उक्त विषेयक, पोस्टर, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए। उन्होने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु सभी संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करें, तालाबों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख आमजन को हीटवेव लू से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति सचेत किया जाये, हीटवेव क्या करें, क्या न करें के साथ ही लोगों को हीटवेव के लक्षण एवं ओ.आर.एस. के साथ जल की अधिक मात्रा वाले मौसमी फल एवं सब्जियों, लस्सी, छाछ, नीबू पानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी तत्काल माइक्रो प्लान तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी-लार्वा का छिड़काव कराएं, ग्रामों में नालियों की साफ-सफाई, झाड़ियों को कटवाना, उथले हैण्डपंम्पों को लाल रंग से चिन्हीकरण, इण्डिया मार्का-2 हैंड पम्प, प्लेट फार्म की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में आवादी के बीच वाले तालाबों को अपशिष्ट तथा प्रदूषण मुक्त रखने, आवासीय क्षेत्रों के आस-पास छछून्दर, चूहों आदि को नियंत्रित करने, आबादी वाले क्षेत्र से सूकर बाडों को दूर करने, जानवरों के पालन स्थल को स्वच्छ रखने एवं सभी स्तरों पर विभिन्न विभागों से नियमित सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित कर लोगों को जागरूक किया जाये, समस्त खंड विकास अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी ग्राम पंचायत में जल भराव की समस्या न हो, सभी संबंधित अधिकारी तत्काल माइक्रो प्लान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आशा, ए.एन.एम., आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ब्लॉकवार संवेदीकरण कार्यशालाएं आयोजित करायी जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने बताया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं बचाव हेतु इस वर्ष का प्रथम संचारी रोग नियन्त्रण अभियान दि. 01 अपै्रल से 30 अपै्रल तक एवं दस्तक अभियान 10 अपै्रल से 30 अपै्रल तक संचालित होगा, दस्तक अभियान, संचारी रोग नियंत्रण पखवाडा आयोजित किये जाने की योजना बनाई है। उन्होने प्र. चिकित्साधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु सघन मॉनीटरिंग करायें, आशा, ए.एन.एम. अपने-अपने क्षेत्र में निरतंर भ्रमणशील रहकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी करें, यदि कोई व्यक्ति बीमार हो तो उसे तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं।
बैठक में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मदनलाल, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला डॉ. शिव कुमार उपाध्याय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, एस.एम.ओ. डॉ. बी.पी. सिंह, यूनिसेफ से संजीव पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रंजना शुक्ला, जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर, डॉ. अनिल कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, प्र. चिकित्साधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित है, बैठक का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी हिलाल अहमद ने किया।
——————————————————



