माननीय मुख्यमंत्री जी आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ निवासियों में जो उत्साह और उमंग का संचार हुआ था आपके मुख्यमंत्री बनने के 8 वर्षों के पश्चात वह उमंग और उत्साह आपके प्रति श्रद्धा में बदल गया हैं। इन 8 वर्षों के दौरान आपने उत्तर प्रदेश और देश के लोगों में सुरक्षा की भावना, गुंडागर्दी और आतंकवाद से मुक्ति के साथ-साथ सनातन के प्रति गर्व की भावना का संचार किया है।

आज उत्तर प्रदेश का प्रत्येक निवासी भय मुक्त होकर व्यापार कर रहा है। बड़ी कम्पनियां निवेश कर रही हैं और उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश से अग्रणी प्रदेश बन गया है। इसका सारा श्रेय आपके गौरवमयी सुशासन को जाता है।

 

परम आदरणीय मुख्यमंत्री जी,

आपने प्रयागराज में जिस श्रद्धा, वैभव, गर्व, उत्साह के साथ महाकुंभ का आयोजन और प्रबंध किया और लगातार अपना मार्गदर्शन वहां पर जाकर देते रहे यह देशवासियों और प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। पूरे देश से लगभग 65 करोड़ लोगों ने प्रयागराज में जाकर गंगा माता में स्नान और ध्यान किया, दान पुण्य करके अपना लोक और परलोक संवारा। इस ऐतिहासिक महाकुंभ के लिए इतिहास आपको सदैव आदर सत्कार के साथ याद करता रहेगा और सारी दुनिया इस अलौकिक महाकुंभ के आयोजन का अध्ययन करके लाभान्वित होती रहेगी।

सनातनी पंजाबी महासभा इन ऐताहिसक कार्यों के लिए आपका हार्दिक अभिनंदन करती है और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। हम सदैव आपसे मार्गदर्शन प्राप्त करते रहेंगे।अनिल वरमानी(अध्यक्ष)