मैनपुरी(सुवि)प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में 75 ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कास्य की प्रतिमा एवं 07 ग्राम प्रधानों को सिल्वर प्रतिमा, 40 क्षय रोगियों को पोषण किट एवं निक्षय मित्रों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र उपलब्ध कराते हुए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जनपद की 82 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कराने में सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने सराहनीय योगदान दिया है, ग्रामीण क्षेत्र मंे शासन की संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होने उम्मीद व्यक्त करते हुये कहा कि ग्राम प्रधान जनपद को क्षयमुक्त कराने में इसी प्रकार अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, आज जिन प्रधानों को कास्य की प्रतिमाएं मिली हैं, वह अगले वर्ष सिल्वर की और जिन्हें सिल्वर की प्रतिमाएं मिली हैं, वह स्वर्ण प्रतिमाएं प्राप्त करें।
श्री सिंह ने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व इस रोग को गंभीर रोग माना जाता था, 1947 के आस-पास किसी को क्षय रोग होता था तो इस बीमारी की कोई दवा नहीं थी लेकिन आज मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की की है, आज यह बीमारी लाइलाज नहीं है, जो लोग इस बैक्टीरिया की चपेट में हैं, वह नियमित रूप से दवा खायें, दवा खाने में लापरवाही न बरतें, भरपूर पोषक आहार लें, तो यह बीमारी 06 महीने में बिल्कुल ठीक हो जाएगी यदि दवा में गैप होगा तो बैक्टीरिया पुनः पनप सकता है। उन्होने कहा कि पहले टीबी से पीड़ित व्यक्ति को सामाजिक रूप से स्वीकार नहीं करते थे लेकिन आज साथ में बैठना एक सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि यह बैक्टीरिया किसी को भी प्रभावित कर सकता है, बैक्टीरिया से पीड़ित व्यक्ति भी समाज का हिस्सा है, उनकी चिंता करें, केन्द्र- प्रदेश सरकार बैक्टीरिया से पीड़ित व्यक्तियों की काफी चिंता कर रही है, योजना के तहत पोषण आहार के साथ प्रतिमाह धनराशि भी मुहैया कराई जा रही है, आज टीबी उन्मूलन में हमारा जनपद अग्रणी श्रेणी में खड़ा है, यदि किसी को लक्षण हों तो छिपायंे नहीं बल्कि समय से जांच करायें, रोग के लक्षण जितनी जल्दी पहचाने जाएंगे, उतनी जल्दी इलाज होगा, इस अभियान में जनपद के प्रधानों ने बेहतर कार्य किया है। उन्होने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को 15 दिन तक लगातार खांसी का रहना, नियमित बुखार आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना, लगातार बजन कम होना, खांसी के साथ खून आना, वजन घटना, सीने में दर्द होना, गले में गिल्टी या सूजन आना, शाम को बुखार आना या ठंड लगना, सांस फूलना आदि इसके लक्षण हैं यदि उक्त लक्षण हों तो क्षय रोग नियन्त्रण केन्द्र आकर निःशुल्क जांच करायें।
आज आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी ने टी.बी. मुक्त घोषित 82 ग्राम पंचायतों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, जिसमें से 75 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कास्य कलर की एवं 07 को सिल्वर कलर की गांधी जी की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। विकास खंड सुल्तानगंज के अन्तर्गत टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत मुडौली, दिवनपुर चौधरी, सिवई भडौंरा, नगला जात, निजामपुर, दयानगर मोटा, छतुरीबरी, जलालपुर, सूरजपुरबारखेड़ा, गढिया-गोविन्देपुर, बलारपुररामनगर, दुधौना, खटाना, देवगंज, सांडा, मरहरी, दलीपपुरकैलई, मलपुर, ब्लॉक बेवर के ग्राम अहमलपुर, मधुपुरी, तिलियानी, बारामऊ, दौदापुर, श्यामपुरमअपुरा, प्रयागपुर, जनौरा, अंडकारीपुर, महेशपुरकूॅडी, पटनाटिलुआ, दिवरनियां, नगला पाण्डेय, ब्लॉक करहल की ग्राम पंचायत पलिया, डुंडवॉ, टिकरई, लहटोईशाहजहांपुर, असरोही, साहबरामपुर, ररूआ, पडुरा, कुतुबपुरबुजुर्ग, सिमरऊ, तरौलिया, विरसिंहपुर, सैदपुरबधौली, बड़ागांव, ब्लॉक किशनी की ग्राम पंचायत गंगदासपुर, किठाह, परतापुर, नैगवांखिरिया, बघौनी, हरचन्दपुर, ब्लॉक कुरावली की ग्राम पंचायत पहाड़पुर, बरखेड़ा, गंगाजमुनी, घनश्यामपुर, उद्वैतपुरपरमकुटी, तरौली, खिचौली, हटऊमुबारकपुर, पनवाह, ईसईमाझपाटी, फिरोजपुर, ब्लॉक बरनाहल की ग्राम पंचायत जगन्नापुर, अब्दुलनवीपपुर, ब्लॉक जागीर के ग्राम राजलपुर, दलपुरा, रतनपुरबरा, अघार, नखतपुर, गदाईपुर, कुसमाखेढ़ा, चन्द्रपुर, बघिरूआ औंध, ब्योतिकला में टीबी. मुक्त घोषित ग्राम पंचायत होने पर ग्राम प्रधान को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कास्य कलर की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया वहीं ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत पाल, ब्लॉक बेवर की ग्राम पंचायत नगथरी, ब्लॉक करहल की ग्राम पंचायत कंझरा, नगला गढ़ू, लहराएमनीपुर, ब्लॉक घिरोर की ग्राम पंचायत रम्पुरा एवं ब्लॉक जागीर की ग्राम पंचायत मेरापुर गुजराती में विगत् 02 वर्षों से टी.बी. का कोई भी मरीज न मिलने पर उक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सिल्वर प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी, विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मदनलाल, यूनिसेफ से संजीव पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर, आई.एम.ए. डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. आर.एस. यादव, डॉ. प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, मोनिका यादव, वाई.पी. यादव, शिवानी, राहुल, राजेश भारद्वाज, विकास चंद्र गुप्ता, अमन यादव, पूनम, प्रिया सहित सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, विद्यालय का अन्य स्टॉफ, टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम से सम्बन्धित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉ. अल्का पाठक ने किया।



