मैनपुरी(सुवि)उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विपणन विकास सहायता (एस.सी.एस.पी.) योजना अन्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन सभागार कक्ष, विकास खण्ड कार्यालय बेवर में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव द्वारा उपस्थित लोगों से स्वयं का रोजगार जैसे घानी तेल, आटा चक्की, सटरिंग, टेन्ट, ब्यूटी पार्लर, दुग्ध उत्पाद आदि सेवा क्षेत्र एवं विनिर्माण क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले उद्योगों को स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उद्योग स्थापना में बैंको के माध्यम से वित्तीय सहायता हेतु विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में आवेदन करने हेतु कहा गया, प्रजापति, कुम्भकार समाज के लोगों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदन करने एवं निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने हेतु जानकारी दी गयी। उक्त जागरूकता शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, ए.डी.ओ. (आई.एस.बी.) राजीव वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि बेवर देहात देवेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशान्त कुमार यादव, विक्रम सिंह, प्रवीन कुमार, रामवरन सिंह, अजीत यादव, ग्राम विकास अधिकारी योगेन्द्र यादव, विमलेश कुमार, वरिष्ठ सहायक अवनीश कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।