मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सम्मुख जन-सुनवाई के दौरान जब दि. 03 मार्च को हाल नि. ओ. ब्लॉक गोविन्द नगर कानपुर मीना रानी कुशवाह पत्नी स्व. धीरेन्द्र सिंह कुशवाह ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थिनी प्रवक्ता के पद से सेवा निवृत्त है, उसके पति का स्वर्गवास हो गया है और उसका 01 पुत्र है जो लदंन में रहता है, प्रार्थिनी की उम्र लगभग 76 वर्ष है और वह वर्तमान में काफी कमजोर और असहाय है, उसका एक भूखंड संख्या-1207 स्टेशन रोड मिशन कम्पाउण्ड में स्थित है, उक्त भूखंड में 01 प्लाट प्रार्थिनी के नाम है, जिसका बैनामा 1975 में उदयवीर सिंह से क्रय किया था, जिस पर अमित कुशवाह अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुये उन्होने उप जिलाधिकारी सदर को आदेशित किया कि स्थल पर जाकर निर्माण कार्य रूकवा दें, निर्माण करने वाले पक्ष का क्या दावा है, उससे भी जानकारी करें, उक्त प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है, उसका भी संज्ञान लें। उप जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य को दि. 03 मार्च को ही रूकवा दिया। आज पुनः शिकायतकर्ता ने बताया कि रात्रि में सटरिंग लगाकर पुनः कार्य कराया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी स्वयं मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने उप जिलाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित करते हुये कहा कि न्यायालय का फैसला होने तक किसी भी दशा में निर्माण कार्य न हो, सुनिश्चित करें यदि किसी के द्वारा निर्माण कराया जाये तो उसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।