
मैनपुरी (सूवि)विधान सभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु 63 कम्पनी सी.पी.एम.एफ., 261 निरीक्षक, उप निरीक्षक, 3404 कांस्टेबिल, हैड कांस्टेबिल एवं 2754 होमगार्ड का आवंटन जनपद को प्राप्त हुआ है, फोर्स को रूकने के लिये जनपद के 105 विद्यालयो चिन्हित कर अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है, आवंटित फोर्स जनपद में 15 फरवरी को पहुंचेगा और 21 फरवरी तक जनपद में ही रूकेगा, जिन विद्यालयों को अधिग्रहित किया जा रहा है, वहां के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य जिला प्रशासन का सहयेाग करें और अपने-अपने विद्यालयेां में फोर्स के रूकने के लिये व्यापक व्यवस्था करें, सभी विद्यालयों में आन्तरिक, बाहरी विद्युतीकरण हो, जनरेटर की उपलब्धता रहे, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, पर्याप्त मात्रा में शौचालय, स्नानागार उपलब्ध रहें, जहां-जहां अस्थाई शौचालयों, स्नानागार की आवश्यकता हो वहां तत्काल अस्थायी शौचालय, स्नानागार बनाये जाये, फोर्स के रूकने वाले स्थानो पर 10 फरवरी तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें ताकि अन्य प्रदेशों, जनपदों से आने वाले फोर्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उक्त उद्गार जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धको, प्रधानाचार्यो की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जनपद के शिक्षण संस्थानो के प्रबन्धको, प्रधानाचार्यों ने हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग किया है, निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने के लिये सभी के सहयेाग की आवश्यकता होती है, निर्वाचन आयेाग ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन की दृष्टि से जनपद को अधिक फोर्स आवंटित किया है। उन्होने कहा कि सभी प्रबन्धक, प्रधानाचार्य अपने विद्यालयो के जनरेटर दुरूस्त रखे। उन्होने कहा कि 01 कम्पनी को रूकने के लिए विद्यालय में 10 कक्ष, कम से कम 10-10 स्नानागार, शौचालय की आवश्यकता होगी, जिन विद्यालयों में 10 से कम शौचालय, स्नानागार हैं, उन विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य आगामी 01 सप्ताह में अस्थायी शौचालय, स्नानागार की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें, विद्यालयों में नोडल के रूप में तैनात पुलिस कर्मी निरतंर अपने-अपने अधीन विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखें यदि कहीं कोई कमी हो तो विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर उसे दूर करायें, पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर के संज्ञान में लायें, विद्यालयों में सभी मूल-भूत सुविधाएं तत्काल पूर्ण करायी जायें, फोर्स के रूकने वाले चिन्हित विद्यालयों में आदर्श व्यवस्था रहे। उन्होने उपस्थित प्रबन्धको, प्रधानाचार्यो से कहा कि फोर्स के ठहरने हेतु उचित व्यवस्था करें ताकि अन्य जनपदो में फोर्स के माध्यम से अच्छा सन्देश जाये और जनपद का नाम रोशन हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाध्यापक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



