मैनपुरी(सूवि)जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्वाचन में बिना किसी भेद-भाव, लालच, धर्म, वर्ग जाति से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन के देश हित में मताधिकार करें और सुयोग्य, स्वच्छ, ईमानदार छवि के जन प्रतिनिधि चुनकर भेजे, लोकतंत्र को मजबूत बनाने, देश, प्रदेश के सर्वागीण विकास में महती भूमिका अदा करें, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखें, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुये निर्भीक होकर किसी के प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि लोकतंत्र केा मजबूत बनाने के लिए युवा अपना योगदान दें, मतदान करते समय देशहित को सर्वोपरि रखे और साफ सुथरी छवि के प्रत्याशी के पक्ष में अपना मताधिकार करें। उन्होने कहा कि कुछ मतदाताओं की उदासीनता के कारण मतदान का प्रतिशत लगातार घट रहा है जोे किसी भी लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक गणेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, किशनी, नवोदिता शर्मा, राम नारायण, राज नारायण त्रिपाठी, जय प्रकाश, डिप्टी कलेक्टर प्रेम प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, आदेश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनिल द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी हरेन्द्र कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचन्द्र, रोहित दुबे, वीरेश पाठक, सुनील मिश्रा, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
Home राज्य उत्तरप्रदेश जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट...




