
मैनपुरी (सूवि) किसी भी निर्वाचन को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिये सबसे अहम भूमिका पीठासीन अधिकारी की होती है, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पीठासीन अधिकारियों को विधिक शक्तियां प्रदान की हैं, बूथ के अन्दर पीठासीन अधिकारी द्वारा लिया गया निर्णय मान्य होगा, इसलिए सभी पीठासीन अधिकारी पीठासीन पुस्तिका को अवश्य पढ़ लें, अपने कार्यो एवं दायित्वों के संबंध में भलि-भंाति जानकारी कर लें ताकि मतदान के समय किसी भी प्रकार संशय न रहे, इलेक्ट्रनिक वोटिंग मशीन के संचालन से पूरी तरह भिज्ञ हो लें, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी निष्पक्ष रहकर आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न करायें।
उक्त उद्गार जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सुदिति ग्लोवल एकेडेमी में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण सत्र को सम्बेाधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि कार्मिकों को ईवीएम के संचालन, मतदान से एक दिन पूर्व, मतदान वाले दिन किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दें। उन्होने प्रभारी अधिकारी ईवीएम प्रशिक्षण को निर्देशित करते हुये कहा कि मास्टर ट्रेनर के माध्यम से सभी पीठासीन, मतदान अधिकारियों से ईवीएम का संचालन कराकर देखें। उन्होने कहा कि आप सबने इससे पूर्व कई मतदान कराये होगें आप सब लोग योग्य, अनुभवी है फिर भी यदि आपके मन में ईवीएम के संचालन एवं अन्य किसी प्रकार की आशंका हो तो उसको अपने मास्टर ट्रेनर से दूर कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारी अपनी अहमियत को समझे और प्रशिक्षण के दौरान मतदान संे संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में बारीकी से जानकारी करे, सभी पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी के अन्य कार्मिको के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता पूर्वक निष्पक्ष, स्वतंत्र और शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराये।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक विनोद कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण कार्य है इस कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी निष्पक्ष रहकर आयेाग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य करे ताकि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से हो सके। उन्होने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों से बारी-बारी से कमरों मे जाकर पूछताछ की और उनके द्वारा पूछे गये सवालों का मौके पर समाधान किया। आचार्य टीईपी सेन्टर धीरेन्द्र कुमार यादव ने ईवीएम सीलिंग, पैंकिग, अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर 107-विधान सभा मैनपुरी की प्रेक्षक अविनाश चम्पावत, 109-विधान सभा किशनी ई. श्रवण वेलराज, 110-विधान सभा करहल के प्रेक्षक चन्द्र कुमार जमातिया, पुलिस प्रेक्षक महिपाल यादव, व्यय प्रेक्षक अभिषेक कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए के.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमल सिंह, सुदिति ग्लोवल एकेडेमी से डा. राम मोहन, डा. कुसुम मोहन, प्रभारी अधिकारी ईवीएम प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।
मैनपुरी-विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु नामांकन, पार्टी रवानगी एवं मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे, सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण हो, इसलिए आज जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षकगण की उपस्थिति में कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिषद का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थो को बेरीकेटिंग, स्ट्रंाग रूम,विधानसभा वार वाहनो की पांिर्कंग फोर्स के रूकने के लिए की जाने वाली सभी व्यवस्थाओ को चाक चौबन्द रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मण्डी समिति के निरीक्षण के दौरान मतगणना हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले सभी चबूतरों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य हेतु प्रयोग की जाने वाली जिन दुकानों, शेड को अधिग्रहीत किया गया है, उन्हें तत्काल खाली कराया जाये और स्ट्रांग रूम के सभी कमरों को अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अपनी देखरेख में तत्काल ठीक करायें, फोर्स के रूकने हेतु भी सभी व्यवस्थायें पूर्ण की जाये, मण्डी परिसर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि पार्टी रवाना होने के लिए विधान सभावार वाहनों को खड़ा किया जायें, सभी वाहनों पर नम्बरिंग हो और वही नम्बर कार्मिको के डियूटी प्रपत्र पर भी दर्ज हो ताकि उन्हें वाहन ढूढ़ने में कोई कठिनाई न हो।
इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक अविनाश चम्पावत, ई. श्रवण वेलराज, चन्द्र कुमार जमातिया, पुलिस प्रेक्षक महिपाल यादव, व्यय प्रेक्षक अभिषेक कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण रविदत्त आदि उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मी कल द्वितीय पाली में प्रत्येक दशा में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें- प्रभारी अधिकारी कार्मिक।
प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में होगी कार्यवाही- मुख्य विकास अधिकारी।
मैनपुरी- प्रभारी अधिकारी कार्मिक, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु तैनात पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के दौरान आज प्रथम पाली में 44 एवं द्वितीय पाली में 45 पीठासीन, मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं, प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी किये गये है। उन्होने अनुपस्थित पीठासीन, मतदान अधिकारियों से कहा है कि वह दि. 04 फरवरी को द्वितीय पाली अपरान्ह 01.30 बजे सुदिति ग्लोवल एकेडेमी में उपस्थित होकर प्रत्येक दशा में प्रशिक्षण प्राप्त करें अन्यथा की दशा में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कराकर विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।



