मैनपुरी(सूवि)राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर सभी सरकारी, अर्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सभी बूथों पर वृह्द स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाएं, समस्त कार्यालयों, विद्यालयों, मतदान केंद्रों पर शपथ दिलाई जाए, विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाए, मतदाता जागरूकता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाए, विद्यालयों में मतदाता जागरूकता पर निबंध, लेखन, पोस्टर, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए, 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके ऐसे नवीन मतदाताओं जिन्होेने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता पहचान पत्र बनवाया है उन्हें आयोजित कार्यक्रम में आमत्रिंत कर इपिक उपलब्ध कराये जायें, मतदाताओं को जागरुक किया जाये ताकि आगामी निर्वाचनों में अधिक से अधिक मतदाता भागीदारी करें और सुयोग्य, शिक्षित जनप्रतिनिधि चुने जा सके जो देश, प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। उन्होने कहा कि समृद्ध लोकतंत्रात्मक गणराज्य में राष्ट्रीय एकता अखंडता की मजबूती के साथ सभी नागरिकों को धर्म, भाषा, अभिव्यक्ति की आजादी और सामाजिक न्याय, व्यक्ति की गरिमा को समान स्थान दिया है, संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को देश के सभी सदनों में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने हेतु मताधिकार कर सुयोग्य, स्वच्छ छवि वाले जन प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर प्रदान किया है, इसलिए सभी मतदाता संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जाये।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों की बैठक की दौरान व्यक्त किये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से मतदाता दिवस के दिन बूथ पर शपथ दिलवाना सुनिश्चित करें, बूथ पर जो भी कार्यक्रम हांे उसके फोटोग्राफ्स व्हाट्सअप पर अपलोड कराए जाएं, सभी तहसीलों, कार्यालयों में मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए। उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हों, राष्ट्रीय मतदाता दिवस में बैंक, रेलवे, सिविल सोसाइटी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउड गाइड के बच्चों का प्रतिभाग कराया जाये, मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित सुविधा एप्प, मतदाता हेल्पलाईन एप्प, पीडब्ल्यूडी एप्प, एनबीएसपी एप्प के बारे में जानकारी दी जाये।
बैठक में कुं.आर.सी. इंटर कॉलेज, कुं.आर.सी. महाविद्यालय, सुदिति ग्लोबल एकेडेमी, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जेएस मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में मतदाता जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कराने की पहल की जिसकी जिलाधिकारी ने प्रशंसा करते हुये उपस्थित अन्य प्रधानाध्यापकों, प्राचार्य का आव्हान करते हुये कहा कि वह भी अपने विद्यालय में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने, विद्यालय के बच्चों को मतदाता जागरूकता सम्बन्धी शपथ दिलाने में बड़-चड़ कर हिस्सा लें, विद्यालय में आयाजित कराये गये कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स, वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध करायें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, घिरोर, कुरावली, किशनी नवोदिता शर्मा, राज नारायण त्रिपाठी, राम नारायण, मानसिंह पुण्डीर, वीरेन्द्र कुमार मित्तल, जय प्रकाश, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, प्राचार्या, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Home राज्य उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर सभी सरकारी, अर्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं,...



