प्रथम पाली के अभ्यर्थी प्रत्येक दशा में 08.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचें-जिलाधिकारी।

द्वितीय पाली के परीक्षार्थी प्रत्येक दशा में 01 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं-अविनाश।


मैनपुरी(सूवि) शिक्षक पात्रता परीक्षा बेहद संवेदनशील है, इस परीक्षा को सभी केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक दशा में शांतिपूर्ण, नकल विहीन संपन्न करानी है, परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ 02 पर्यवेक्षक, 01 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है, इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल, वरिष्ठ अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षा की निगरानी करेंगे, परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी के पहुंचने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक निरंतर वीडियोग्राफी होगी, प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से प्रत्येक परीक्षार्थी की निगरानी की जाएगी, मुख्य द्वार पर तलाशी से लेकर प्रश्न पत्र खोले जाने, उत्तर पुस्तिकाएं सील किए जाने तक की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी, सभी स्तर पर कराई गई वीडियो रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज को संकलित कर परीक्षा नियंत्रक को उपलब्ध कराया जाएगा। कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट बेहद सजग होकर अपने दायित्वों को अंजाम दें, जरा सी लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है इसलिए परीक्षा संपन्न होने तक चौकन्ना रहकर कार्य करें, प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आयोजित बैठक में देते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, विद्यालय के ऐसे शिक्षक जिनका कोई पाल्य, सगा-सम्बन्धी परीक्षा दे रहा हो, उन्हें किसी भी दशा में कक्ष निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी पर न लगाया जाए और नाहीं उन्हें परीक्षा के दिन विद्यालय मे प्रवेश की अनुमति दी जाए, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर कोरोना हेल्प-डेस्क, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था रहे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम से निरतंर उद्घोषणा की जाये, परीक्षा में शामिल हो रहे प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाये, परीक्षा से एक दिन पूर्व प्रत्येक कक्ष को सैनेटाइज कराया जाये।
श्री सिंह ने शिक्षक पात्रता परीक्षा मे प्रतिभाग कर रहे अभ्यर्थियों से कहा है कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा प्रथम पाली में है वह अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व यानि प्रातः की पाली के अभ्यर्थी प्रत्येक दशा में 08.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, 09.30 बजे के बाद जो भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंचेगा, उसे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, द्वितीय पाली के परीक्षार्थी प्रत्येक दशा में 01 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, 02 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे, परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी इसलिए सभी अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पी.पी. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, समस्त सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

2 COMMENTS

Comments are closed.